फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amid increasing cases, the number of deaths also increased.

बढ़ते केसों के बीच, मौतों की संख्या भी बढ़ी

Fri, 23 Apr 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Amid increasing cases, the number of deaths also increased.
वाराणसी। जिले में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच अब मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चार दिन में ही 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, लगातार चौथे दिन अस्पतालों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को 5257 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें 1,597 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, नौ मरीजों की मौत भी हुई है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 50 हजार पार पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 16,319 है। भेलूपुर स्वामी विवेकानंद अस्पताल में 12, दास नगर कॉलोनी मलदहिया, बृज एंकलेव, हैदराबाद कॉलोनी और माइक्रोबायोलॉजी विभाग बीएचयू में रहने वालों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिगरा, सुंदरपुर, टकटकपुर, वाराणसी छोटी गैबी, साकेत नगर, ऑफिसर कॉलोनी मंडुआडीह, तरना, गणपत नगर कॉलोनी, बेनीपुर सारनाथ, खानीपुर रोहनिया, चिरईगांव में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले संक्रमित
रॉयल रेजीडेंसी मंडुआडीह, छोटी पटिया, स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल में जांच कराने वाले 90 लोग, मंडलीय अस्पताल ब्लड बैंक में तैनात तीन लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 100 से अधिक लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिल पा रहा है। ऐसे लोगों से संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। डिफेंस कॉलोनी फुलवरिया में भी 4 लोग पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 1381 स्वस्थ
होम आइसोलेशन में सबसे ज्यादा 1381 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50,371 पहुंच गया है। 33,582 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 470 की मौत हो चुकी है। 16319 लोग अभी भी होम आइसोलेशन और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महिला समेत नौ ने गंवाई जान
बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती 55 वर्षीय सराय नंदन निवासी महिला और भेलूपुर निवासी 64 वर्षीय पुरुष के साथ ही 70 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है जबकि धर्मवीर कॉलोनी में रहने वाले 64 वर्षीय पुरुष की डीएलडब्ल्यू में और मेरिडियन हॉस्पिटल में चौबेपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती संजय गांधी नगर कालोनी निवासी 84 वर्षीय पुरुष, दीर्घायु हॉस्पिटल में 79 वर्ष के अर्दली बाजार निवासी पुरुष, पांडेयपुर निवासी 52 वर्षीय महिला, प्रेमचंद नगर कालोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

5,383 लोगों को लगा टीका
वाराणसी। महिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य जगहों पर 5,383 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 2,746 लोगों को पहली , 2627 लोगों को दूसरी डोज लगी। 23 अप्रैल को 76 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। 11 केंद्रों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed