फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambulance personnel from four districts received training on safe delivery and CPR

Varanasi News: चार जिलों के एंबुलेंस कर्मियों को मिला सुरक्षित प्रसव और सीपीआर देने का प्रशिक्षण

Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में एंबुलेंस कर्मियों को मरीजों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया। इससे ये लोग मरीजों की जान बचा सकेंगे। इसके साथ ही प्रसव संबंधी जानकारियां भी दी गईं।

विज्ञापन
Ambulance personnel from four districts received training on safe delivery and CPR
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी सहित चार जिलों के एंबुलेंस कर्मियों को एंबुलेंस में इमरजेंसी में सुरक्षित प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी में हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने से जुड़ी जानकारी भी दी गई। 

विज्ञापन


सीएचसी चोलापुर में मंडल स्तरीय दो दिवसीय 102 और 108 एंबुलेंस स्टाफ कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यशाला मे अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि इमरजेंसी मे मरीजों को जितनी जल्दी प्राथमिक उपचार मिल जाए वो बेहतर होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने एंबुलेंस मे कर्मचारियों को मरीजों को अस्पताल ले जाते समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने,  आपात स्थित में फर्स्ट ऐड और हार्ट अटैक की जानकारी दी। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि शिविर में वाराणसी जिले के अलावा गाजीपुर,चंदौली और सोनभद्र जनपद के आपातकालीन मेडिकल तकनीशियन (ईएमटी) को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इमरजेंसी मे प्रसव संबंधी जटिलताएं बताकर सुरक्षित प्रसव कराने का तरीका बताया गया। ट्रेनर मनोज कुमार और विनीत कुमार सिंह ने एंबुलेंस स्टाफ को मरीजों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed