{"_id":"5ebcea108ebc3e904914ad5e","slug":"ambedkar-statue-was-damaged-by-chaotic-elements-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोगों के बाद पुलिस ने कराई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, आक्रोशित लोगों के बाद पुलिस ने कराई मरम्मत
Thu, 14 May 2020 12:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 14 May 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतिमा को कराया ठीक।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नाराज लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दी। साथ ही ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के बेराव गांव में बुधवार रात किसी समय अराजत तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराई।
विज्ञापन
लॉकडाउन में अराजकत्व सक्रिय हैं। रात के समय वो माहौल बिगाड़ने से बाद नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि प्रतिमा की सुरक्षा के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
रात में पुलिस की गश्त भी नहीं हो रही है। वहीं, थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि प्रतिमा क्षग्रिस्त कराने की जानकारी मिली थी। उसकी मरम्मत करा दी गई है। आरोपियों को जल्द चिह्नित कर दिया जाएगा।