फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambassador of Fiji Nilesh Ronil Kumar visited Varanasi

वाराणसी आए फिजी के राजदूत नीलेश रोनील कुमार, बोले-दोनों देशों की कला, संस्कृति एक जैसी 

Sun, 21 Feb 2021 12:33 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 21 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ambassador of Fiji Nilesh Ronil Kumar visited Varanasi
बैठक में फिजी के राजदूत - फोटो : अमर उजाला

फिजी के राजदूत नीलेश रोनील कुमार शनिवार को वाराणसी में कहा कि फिजी देश एक दूसरा भारत है। दोनों देशों की कला, संस्कृति एवं भाषा भी लगभग एक जैसी है। इस लिए निर्यात की भी अपार संभावना है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित परिचर्चा में उन्होंने कहा कि फिजी-काशी में कल्चरल व ट्रेड का आदान-प्रदान बढ़ेगा।

विज्ञापन


भरोसा दिलाया गया कि वे इसे लेकर फिजी सरकार के समक्ष एक बिजनेस प्लान रखेंगे। ताकि फिजी के अधिक से अधिक लोग आकर काशी का भ्रमण करें। उन्होंने वहां आगामी हिंदी सम्मेलन में यहां के उद्यमियों को आने का न्योता दिया। 
विज्ञापन


राजदूत ने बताया कि फिजी में भारत के फिल्म उद्योग को 75 फीसद टैक्स रिबेट दिया जाता है। मात्र नौ लाख की आबादी वाले फिजी में करीब दो हजार रामलीला मंडलियां हैं। हर त्योहार एवं आयोजन धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि देश यूपी सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। वहीं अगर सिर्फ पूर्वांचल की बात की जाएं तो यहां की आबाद करीब साढ़े नौ करोड़ हैं। इस लिए यहां पर निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। अगर सरकार लैंड लाक्ड एरिया (जहां पास में निर्यात के लिए प्लेटफार्म का अभाव हो) के लिए भाड़े पर अनुदान प्रदान करें तो पूर्वांचल का कारोबार और तेजी से बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed