फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amarnath Cloudburst devastation increased uneasiness in varanasi people are worried to know about there relatives

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ में मची तबाही से बनारस में बढ़ी बेचैनी, कई श्रद्धालु अलग-अलग जगह फंसे

Sat, 09 Jul 2022 10:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 10:15 AM IST
सार

वाराणसी के साकेतनगर निवासी संदीप तिवारी ने फोन पर बताया कि वह लोग शनिवार से यात्रा आरंभ करने वाले थे, लेकिन बादल फटने की घटना के बाद श्रीनगर में फंस गए हैं। जहां नेटवर्क की समस्या भी गंभीर है।

विज्ञापन
Amarnath Cloudburst devastation  increased uneasiness in varanasi people are worried to know about there relatives
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से आई बाढ़ से तीन लंगर समेत 40 के करीब टेंट बह गए। हादसे में 16 यात्रियों की मौत जबकि 40 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने के बाद अमरनाथ गुफा के पास मची तबाही से बनारस में बेचैनी बढ़ गई। लोग परिचितों और रिश्तेदारों का हाल जानने के लिए परेशान रहे।

विज्ञापन


बनारस से भी सेवादार और श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ गया है। उनके परिजन फोन से उनका कुशलक्षेम जानने को परेशान हैं। कई श्रद्धालु जम्मू तो कई श्रीनगर में फंसे हैं।  साकेतनगर निवासी संदीप तिवारी ने फोन पर बताया कि वह लोग शनिवार से यात्रा आरंभ करने वाले थे, लेकिन बादल फटने की घटना के बाद श्रीनगर में फंस गए हैं। जहां नेटवर्क की समस्या भी गंभीर है।
विज्ञापन


रामापुरा निवासी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि वह मित्रों संग अमरनाथ यात्रा पर शुक्रवार को ही श्रीनगर पहुंचे थे। शनिवार से उनकी यात्रा आरंभ होनी थी, लेकिन होटल में रुकना पड़ा है। रुकी हुई यात्रा स्थिति सामान्य होने पर फिर आरंभ होगी। बनारस से गए श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सदस्यों व सेवादारों के परिजन भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। इस बीच सेना ने बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है। यात्रियों और उनके परिजनों को जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर 

  • NDRF : 011-23438252, 23438253
  • Kashmir Divisional Helpline :0194-2496240
  • Shrine Board Helpline : 0194-2313149
  • Joint Police Control Room Pahalgam:9596779039, 9797796217, 01936243233,01936243018
  • Police control room Anantnag: 9596777669, 9419051940, 01932225870, 01932222870

इस बार बादल फटने से बड़ा नुकसान

जानकारी के अनुसार, साल 2010 में भी गुफा के पास बादल फटा था, लेकिन तब कोई नुकसान नहीं हुआ था। वर्ष 2021 में 28 जुलाई को गुफा के पास बादल फटने से तीन लोग इसमें फंस गए, जिन्हें बचा लिया गया था। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस बार बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है।

यात्रा में तैनात कुछ अफसरों ने बताया कि बादल फटने के बाद एकदम से पानी का बहाव आया। इसमें दो बड़े पहाड़ों का मलबा आ गया। मलबे में कई बड़े बड़े पत्थर थे, जिनकी वजह से इनकी चपेट में कई यात्री आ गए। यह एक मुख्य कारण था कि इतने लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed