फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala webinar on coronavirus and heart disease with bhu doctor om shankar

अमर उजाला वेबिनार: कोरोना काल मे रखें दिल का ख्याल, नहीं रहेगा संक्रमण का खतरा

Sat, 29 May 2021 01:57 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 May 2021 01:57 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में आईएमएस बीएचयू के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. ओमशंकर ने बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को कम से कम 6 महीने तक ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
amar ujala webinar on coronavirus and heart disease with bhu doctor om shankar
आईएमएस बीएचयू के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. ओमशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन आपको अपने दिल का ख्याल भी रखना होगा। इस दौर में अगर आप अपने दिल का ख्याल सही से रख रहे हैं तो हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम रहेगा, साथ ही कोरोना, ब्लैक फंगस सहित अन्य बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में आईएमएस बीएचयू के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो. ओमशंकर ने बताया कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों को कम से कम 6 महीने तक ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। अगर किसी तरह की समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करते हुए तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। बिना डॉक्टर की सलाह के ज्यादा व्यायाम भी नहीं करना चाहिए। खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन


डॉ. ओम शंकर ने इस दौरान लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पहले से भी ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या वाले मरीजों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। वेबिनार का सजीव प्रसारण अमर उजाला वाराणसी के फेसबुक पेज पर भी हुआ, इस पर बड़ी संख्या में लोग जुड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का हृदय पर पड़ सकता है असर

प्रो शंकर ने बताया कि कोरोना काल में हृदय के मजबूत रहने से ब्लैक फंगस का भी खतरा कम रहेगा। चाहे फंगस ब्लैक हो या व्हाइट, इसका असर हृदय पर भी पड़ता है क्योंकि यह बीमारी नसों तक पहुंच जाती है, इससे पूरे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में पहले से हृदय रोगी और ब्लड प्रेशर और शुगर के रोगियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस समय विशेषकर कोरोना संक्रमित और कोरोना को मात देने वाले लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए।

इन बातों का भी जानना जरूरी

 
  • - सही जानकारी के अभाव में लोगों की समस्या बढ़ सकती है।
  • -कोरोना काल में मौत की एक वजह हृदय रोग भी है। ऐसे में अधिक सतर्क रहें।
  • -जिन्हें कभी कोई बीमारी नहीं रही उनके हृदय को भी कोरोना कमजोर कर देता है। 
  • -समय-समय पर ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच भी जरूरी है।
  • - कोरोना को मात देने के बाद पहले की तरह दौड़ और अधिक व्यायाम से बचें।
  • -35 साल और उसके बाद वाले लोगों को भी जब थकान लगे तो व्यायाम बंद कर दें।
  • -अगर कोरोना संक्रमित रहे हैं तो डाक्टर की सलाह पर ही व्यायाम शुरू करना चाहिए।
  • -डाक्टर की सलाह से स्ट्रायड लें, अधिक स्ट्रायड से शुगर, बीपी होने का खतरा रहता है।
  • -अगर शुगर, ब्लड प्रेशर के मरीज है तो भी डाक्टर की सलाह पर टीकाकरण कराएं।
  • -बदलते मौसम में समय, परिस्थिति के हिसाब से ही टहलना चाहिए। अभी घर में ही टहलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed