{"_id":"500b529d1067f75b1d7d1fb9e8122d0a","slug":"amar-ujala-united-states-campaign-of-the-foundation-of-power-session-starts-in-kashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ‘पावर एंजेल्स’ मुहिम का काशी में आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ‘पावर एंजेल्स’ मुहिम का काशी में आगाज
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। ‘डरोगी तो लोग डराएंगे। चुप रहोगी तो लोग सताएंगे। डरो मत, अन्याय करने वालों का मुकाबला करो। तभी समाज में बदलाव आएगा।’ क्षेत्राधिकारी यातायात जया शांडिल्य ने इन्हीं शब्दों के साथ छात्राओं की हौसलाअफजाई की। मंगलवार की शाम लहरतारा (बौलिया) स्थित मां दुर्गे बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ‘पावर एंजेल्स’ की औपचारिक शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि आप खुद को पहचानिए क्योंकि महिलाएं किसी मामले में कमतर नहीं हैं। उन्होंने यहां छात्राओं से संवाद किया और सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। अपने अनुभव साझा किए। जीवन में कामयाब बनने का मंत्र भी बताया और कहा कि आप यहां कुछ सीखने नहीं अपनी पहचान बनाने आई हैं।
सीओ यातायात ने कहा कि महिलाओं की करुणा और दया को उनकी कमजोरी मान लिया गया है। यही कमजोरी हमारे दिमाग में भी घर कर गई है। हमें लगता है कि ज्यादा परिश्रम का काम लड़कियां नहीं कर सकतीं। या, कुछ काम केवल पुरुष ही कर सकते हैं। इस धारणा को बदलने की जरूरत है। इस शिविर से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और हालात का मुकाबला करने का जज्बा जगेगा। छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि झिझक छोड़ो और आगे बढ़ो। अपना रास्ता खुद चुनो और खुद फैसले लो। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम को शहर के अन्य स्कूलों और कॉलेजों तक ले जाने पर बल दिया।
छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने की काशी में शुरू हुई इस मुहिम को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और ‘मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स’ मिलकर कामयाब बनाएंगे। अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ मुहिम के तहत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। ‘पावर एंजेल्स’ हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने में सक्षम होंगी। मानव अकादमी आफ मार्शल आर्ट्स की देखरेख में सेल्फ डिफेंस का यह नि:शुल्क शिविर 15 दिनों तक चलेगा। प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा सिंह ने सभी आगत
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मानव अकादमी के चेयरमैन हरिनारायण सिंह, संरक्षक डॉ. मोनिका सिंह, कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष मयंक धर दुबे, प्रबंधक शिवआसरे जायसवाल, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष फरीद अहमद, मानव अकादमी की कोआर्डिनेटर आरती रावत, माया पटेल, मिथुन कनौजिया, महेश गुप्ता सहित कॉलेज की शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन शिविर के कोआर्डिनेटर किसलय पटेल ने किया।
120 छात्राओं को मिलेगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम चार से पांच बजे तक सप्ताह में पांच दिन चलेगा। शिविर में 120 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ज्योति सिंह, दिव्या पांडेय, निधिराज गुप्ता, अनिता प्रजापति, गौरी पाठक, यशवंती कुमारी, सीमा गुप्ता और पल्लवी सोनाली शिविर में प्रशिक्षक की जिम्मेदारी निभाएंगी। मानव अकादमी के चीफ इंस्ट्रक्टर किसलय पटेल शिविर के कोआर्डिनेटर हैं।