फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala super mom Competition

करुणा की हाजिरजवाबी पर वाह-वाह

Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala super mom Competition
अमर उजाला सुपर मॉम कंपटीशन
शनिवार का दिन खास मम्मियों के लिए यादगार बन गया। झिलमिल रौशनी में जब रैंप पर वे उतरीं तो बच्चों को एकबारगी यकीन ही नहीं हुआ कि सामने उनकी मम्मी हैं। कैटवॉक के दौरान उनके सधे कदमों ने पतियों के दिल की धड़कन रोक दी तो बच्चे भी मानो पलकें झपकाना भूल गए। मौका था सुपर मॉम ग्रैंड फिनाले का।
विज्ञापन


अमर उजाला और कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से शनिवार को होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल मलदहिया में हुए ‘अमर उजाला सुपर मॉम ग्रैंड फिनाले’ में इलाहाबाद की करुणा सिंह के सिर खिताब सजा। अपने आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी से करुणा ने निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बनीं। फर्स्ट रनर अप मेरठ की ज्योति शर्मा और सेकंड रनर अप मुरादाबाद की मोनिका गुप्ता रहीं। आयोजन की मुख्य अतिथि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति व देश की पहली पीडियाट्रिक सर्जन पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि गोपाल रहीं। ग्रैंड फिनाले में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से टॉप 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अपना हुनर और कौशल दिखाने में कोई किसी से पीछे नहीं था। कई महिलाएं तो ऐसी थीं जिन्होंने पहली बार रैंप पर कदम रखा।
विज्ञापन


सुपर मॉम के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों को दो राउंड से होकर गुजरना था। पहले इंट्रोडक्शन राउंड में सभी ने रैंप पर कैटवॉक किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय दिया। इस राउंड से आठ फाइनलिस्ट का चयन अगले राउंड के लिए किया गया। इसके बाद निर्णायकों के सवालों के जवाब के आधार पर सुपर मॉम चुनीं गईं। कार्यक्रम में दो प्रतिभागियों ममता तिवारी और मधूलिका को पारले बेकस्मिथ-द ओरिजिनल इंग्लिश मारी की ओर से उनकी क्रिस्पी स्टोरी के लिए सम्मानित किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वाणी बाजपेयी ने कार्यक्रम में महिलाओं को सेक्सुअल हेल्थ व हाइजीन, फैमिली प्लानिंग की जानकारी भी दी। इस दौरान एचएलएल लाइफ केयर के नेशनल सेल्स मैनेजर अरूप कुमार बोस  भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed