फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar ujala roopantran club membership began

अमर उजाला रूपांतरण का शुरू हुआ सदस्यता अभियान

Wed, 29 Apr 2015 02:30 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala roopantran club membership began

वाराणसी। अमर उजाला रूपांतरण क्लब के सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो गई। मंगलवार को अमर उजाला के चांदपुर कार्यालय में कोर कमेटी की सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान सदस्यों के बीच भोजपुरी गायक मोहन राठौर मौजूद थे।  

विज्ञापन

अमर उजाला ने एक बार फिर से रूपांतरण क्लब की सदस्यता की शुरुआत कर दी है। बता दें कि रूपांतरण क्लब के साथ जुड़कर महिलाएं व युवतियां अपने हुनर को एक नया आयाम दे सकती है।
विज्ञापन

 उन्हें अपना हुनर तराशने का भी पूरा मौका दिया जाता है। अगर अब तक आपने रूपांतरण क्लब की सदस्यता ग्रहण नहीं की है तो आप इस मौके का पूरा फायदा उठा सकती हैं। उधर रूपांतरण की सदस्य भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराने के लिए तैयार हो जाएं। अधिक जानकारी के लिए आप 9839933379 पर संपर्क कर सकती हैं। मंगलवार को चांदपुर कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में इस सदस्यता अभियान की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित क्लब की चेयरपर्सन डा. रितु गर्ग, डा. रोली पांडेय, खुशबू प्रजापति, बीना गोयल, पूजा तिवारी, शारदा त्रिवेदी, डा. ममता तिवारी, मीनाक्षी उपाध्याय, प्रिया मिश्रा, रंजना ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। उध्ार, सुर संग्राम के विजेता रहे मोहन राठौर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में अपनी आवाज देंगे। इसके अलावा जल्द ही उनका एक हिंदी एलबम भी आने वाला है।
गाजीपुर, दिलदारनगर के रहने वाले मोहन राठौर मंगलवार को अमर उजाला के चांदपुर कार्यालय में थे। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने 185 फिल्मों में तकरीबन 600 भोजपुरी गीत गाए हैं। जल्द ही रैपर सिंगर बादशाह सिंह के साथ लॉलीपॉप एलबम आने वाला है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘जंग’ और ‘लव यू सजना’ में भी बतौर प्लेबैक सिंगिंग की है।

 ये फिल्में अगले महीने रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि मोहन राठौर ने इंडियाज रॉ स्टार रिएलिटी शो में टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई थी। इसके प्रमोशन के लिए हनी सिंह पिछले दिनों गाजीपुर और बनारस भी आए थे। मोहन राठौर का कहना है कि भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के लिए जरूरी है कि उसे आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed