फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala impact: minister rajendra pratap singh gives order of enquiry

अमर उजाला की खबर का असर, योगी के मंत्री द्वारा पीएम की सांसद निधि घोटाले पर बड़ी कार्रवाई

Thu, 11 May 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 May 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
amar ujala impact: minister rajendra pratap singh gives order of enquiry
पीएम की सांसद निधि के कार्यों में घपले पर मंत्री का कड़ा रुख - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिंधु नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसद निधि से कराए गए कार्य में घपलेबाजी पर परदा डालने की कवायद में जुटे अधिकारियों और ठेकेदार को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने जोर का झटका दिया है।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान ‘अमर उजाला’ में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त और परियोजना निदेशक (पीडी) तत्काल घपले की जांच के लिए मौके पर भेजा। साथ ही, दो टूक हिदायत दी कि जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सांसद निधि के काम में घपले पर आरईएस मंत्री के कड़े रुख से संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है। सिंधु नगर कॉलोनी में सांसद निधि से सीवर लाइन बिछाने का काम आरईएस ने ही कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के निर्देश पर जब नगर आयुक्त और परियोजना निदेशक जब सिंधु नगर कॉलोनी पहुंचे तो वहां अधूरी छोड़ी गई सीवर पाइप लाइन को आननफानन में पूरा कराया जा रहा था। जबकि कागज पर यह काम नवंबर 2016 में ही पूरा दिखाया जा चुका है।

मंत्री ने अधिकारियों से पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं हृदय योजना से बनी अमर नगर और नरिया, सुंदरपुर, संकटमोचन मार्ग की भी जांच का निर्देश मंत्री ने दिया है।

मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही कैबिनेट की बैठक में एक प्रस्ताव लाकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई गई सड़कों के रखरखाव का उत्तरदायित्व विभाग को सौंपा जाएगा। साथ ही, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का अलग बजट का प्रावधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

घपले का यह है पूरा मामला

amar ujala impact: minister rajendra pratap singh gives order of enquiry
कार्यदायी संस्था की ओर से लगाया गया शिलापट्ट - फोटो : अमर उजाला
सांसद निधि से सिंधु नगर कॉलोनी में  डी 57/9 रामेश्वर के आवास से डी 57/28 सुरेश गर्ग के मकान तक (116.25 मीटर) सीवर बिछाने एवं चौकी रीसेटिंग का काम कराया जाना था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की निगरानी में ठेकेदार ने काम कराया है।

आरोप है कि सीवर लाइन पूरी नहीं बदली गई। न ही सीवर लाइन की पाइप की चौड़ाई मानक के अनुसार है। चौका का काम भी सही ढंग से नहीं कराया गया है। ठेकेदार और विभागीय इंजीनियरों ने सीमेंट खरीदने के लिए कॉलोनी के लोगों से चंदा भी वसूला।

सीवर लाइन का काम मार्च 2017 में पूरा करवाया गया लेकिन शिलापट्ट पर कार्य समाप्त होने की तिथि 9 नवंबर 2016 दर्शाई गई है। लगभग 80 फीसदी काम कराया ही नहीं गया था।

भाजपा कैंट मंडल के प्रभारी सौरभ सिंह मुन्ना, महामंत्री मधूप सिंह, आनंद सिंह, कौशल सिंह समेत अन्य नेताओं ने इसकी शिकायत डीएम योगेश्वर राम मिश्रा से की थी। डीएम ने जिला स्तरीय टीएसी से जांच कराने की घोषणा की थी।

मंत्री से मिले सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश

amar ujala impact: minister rajendra pratap singh gives order of enquiry
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं सपा से एमएलसी शतरूद्र प्रकाश के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह से मिला। शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हर काम में घपला और भ्रष्टाचार है।

हृदय योजना, आईपीडीएस,  ईईएसएल द्वारा लाइट लगाने की योजना समेत कार्यों में घटिया सामग्री इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने सिगरा के सिंधु नगर कालोनी में पीएम की सांसद निधि से हुए कार्य का मामला भी उठाया।

बताया कि हृदय के तहत बने अंतरगृही मंदिर मार्ग, अमर नगर में बनी सड़क समेत कई कार्यों का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया है। बेहद घटिया स्तर का काम हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed