फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Impact In two tender cases of same road Varanasi DM ordered an inquiry stopped work

अमर उजाला इंपैक्ट: एक ही सड़क के दो टेंडर मामले में वाराणसी डीएम ने दिए जांच के आदेश, रुकवाया काम

Sat, 16 Apr 2022 03:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

मंडी परिषद की एक ही सड़क पर जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कर सरकारी धन के बंदरबांट मामले में वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को जांच सौंप दी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Impact In two tender cases of same road Varanasi DM ordered an inquiry stopped work
भदोही-वाराणसी मार्ग से सरौनी गांव तक जाने वाली सड़क की हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी मंडी परिषद की एक ही सड़क पर जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कर सरकारी धन के बंदरबांट मामले में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को जांच सौंप दी है। दोनों ही विभागों को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर सड़क निर्माण का काम भी जांच पूरी होने तक रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दोनों विभागों के टेंडर की जांच कर लापरवाह विभाग को चिह्नित करने का निर्देश भी दिया है। दरअसल, अमर उजाला में 15 अप्रैल के अंक में पेज चार पर मंडी परिषद की सड़क पर जिपं की गिट्टी और पीडब्ल्यूडी का लेपन शीर्षक से प्रकाशित खबर में इस गड़बड़ी का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि भदोही-वाराणसी मार्ग से सरौनी गांव की 2.6 किलोमीटर लंबी लिंक रोड के लिए जिला पंचायत ने 52.92 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण और इसी सड़क के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने भी 12 लाख रुपये का टेंडर कर दिया था। जिला पंचायत की ओर से सड़क पर गिट्टी डालकर कुटाई की गई और इसी बीच लोक निर्माण विभाग ने उस पर लेपन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय गिरीश द्विवेदी को सौंपी गई है। इसमें किस विभाग से यह काम कराया जाए, यह भी तय किया जाएगा।जिस विभाग ने गलत तरीके से टेंडर कर सरकारी धनराशि खर्च की है, उससे वसूली भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed