फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Impact: BHU Hospital's OPD to run from August 10

दस अगस्त से चलेगी बीएचयू अस्पताल की ओपीडी, सप्ताह भर बाद से ऐप पर भी होगी बुकिंग

Wed, 05 Aug 2020 09:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Aug 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Impact: BHU Hospital's OPD to run from August 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी की सेवाएं दस अगस्त से शुरू होंगी। एक दिन में एक विभाग की ओपीडी में केवल 50 मरीज ही देखे जाएंगे। बीएचयू प्रशासन की ओर से बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च के अंतिम सप्ताह से ही बीएचयू अस्पताल की ओपीडी बंद थी। इस वजह से दूरदराज से आने वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से ही परामर्श दिया जा रहा था। बीएचयू पीआरओ डॉ. राजेश सिंह के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। करीब पांच महीने बाद अब ओपीडी के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के माथुर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक विभाग में केवल 50 मरीज एक दिन में देखे जाएंगे जबकि मरीज और उनके साथ आने वाले लोगों का मुंह और नाक मास्क से ढका रहना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। बताया कि एक मरीज के साथ केवल एक ही सहयोगी रहेगा और गंभीर मरीजों को केवल इमरजेंसी ओपीडी में ही देखा जाएगा। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।  


बताया कि आईएमएस-सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू की वेबसाइट पर ओपीडी शेड्यूल की सुविधा भी उपलब्ध है। बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर सर सुंदरलाल अस्पताल के मौजूदा ऐप पर भी बुकिंग की जा सकती है। कहा कि एक सप्ताह बाद प्लेस्टोर से सर सुंदरलाल अस्पताल ऐप डाउनलोड करके भी बुकिंग की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed