फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala abhiyan education health Eye irritation and stinging due to heat wave in varanasi avoid dust and wear glasses

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: हीट वेव से आंखों में जलन और चुभन, तेज धूप में बाहर निकलें तो बरतें ये सावधानी

Wed, 13 Apr 2022 11:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Apr 2022 11:20 AM IST
सार

वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से हीट वेव चलने असर से जनजीवन पर दिखने लगा है। अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आंखों में जलन और चुभन की समस्या हो रही है। 

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health Eye irritation and stinging due to heat wave in varanasi  avoid dust and wear glasses
गर्म हवाओं से बचने के लिए चेहरे को ढंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले एक सप्ताह से हीट वेव चलने से जनजीवन पर असर दिखने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़क पर चलना मुश्किल है। आंखों में एलर्जी की वजह से कंजंक्टिवाइटिस यानी जलन और चुभन की समस्या हो रही है। पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों के लिए यह मौसम खतरनाक है। इस समय उल्टी दस्त, डायरिया वाले बच्चे ओपीडी में अधिक आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में पाचन ठीक न होने, उल्टी, दस्त की समस्या अधिक मिल रही है। खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। कोशिश करनी चाहिए कि शरीर में पानी की मात्रा कम न हो। ओपीडी में आने वाले 80 से 100 मरीजों में 20 से 30 पेट संबंधी समस्या वाले हैं।  

विज्ञापन

25 प्रतिशत मरीज एलर्जी के 

मंडलीय अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीएस त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य दिनों में 100 से 200 मरीज नेत्र रोग की समस्या वाले आते हैं। इस समय 20 से 25 प्रतिशत एलर्जी वाले मरीज हैं। मार्च में यह संख्या 10 प्रतिशत ही थी। आंखों में लालीपन, जलन, दर्द आदि की समस्या हो रही है। बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में भी कंजंक्टिवाइटिस वाले मरीज आ रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. एमके सिंह ने बताया कि मार्च-अप्रैल में यह समस्या अधिक होती है। मरीजों को आंख धुलने चश्मा लगाने, धूल वाली जगह पर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी

  • तेज धूप में पूरी बांह का कपड़ा पहनकर निकलें
  • शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें
  • खीरा, ककड़ी, तरबूज का सेवन करें।  
  • कोई भी समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लें। 
  • धूप से घर आने के बाद तुरंत पानी न पीएं और नहाने से भी बचे
  • आंखों पर चश्मा लगाकर ही बाहर निकलें 

चिल्ड्रेन वार्ड फुल, दूसरे वार्ड में भर्ती

amar ujala abhiyan education health Eye irritation and stinging due to heat wave in varanasi  avoid dust and wear glasses
मंडलीय अस्पताल में चिल्ड्रेन वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई। इसका असर बच्चों पर अधिक देखने को मिल रहा है। मंडलीय अस्पताल में 20 बेड वाला चिल्ड्रेन वार्ड इस समय फुल हो गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि गर्मी में बच्चों में डिहाइड्रेशन यानी उल्टी, दस्त, डायरिया की समस्या होती है। वार्ड में भर्ती बच्चों में सर्वाधिक इससे परेशान हैं। अभिभावक तेज धूप में बच्चों को बाहर न जाने दें, स्कूल से आने के बाद उन्हें तुरंत पानी न पिलाएं।  

amar ujala abhiyan education health Eye irritation and stinging due to heat wave in varanasi avoid dust and wear glasses
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed