फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala abhiyan education health Administrative officers religious gurus also appealing for vaccination in Varanasi

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में टीकाकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारी, धर्म गुरु, ग्राम प्रधान भी कर रहे हैं अपील

Fri, 08 Jul 2022 02:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 02:56 PM IST
सार

वाराणसी जिले में कोरोना की पहली, दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर के बाद टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान, कलाकार, धर्मगुरु भी लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन
amar ujala abhiyan education health Administrative officers religious gurus also appealing for vaccination in Varanasi
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के उद्देश्य से अब लोगों को दूसरी के साथ ही बूस्टर डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना की पहली, दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर के बाद टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ी है। इस लहर में 12 से 14 साल और 15 से 17 साल के किशोरों के टीकाकरण की भी शुरुआत हुई है। टीकाकरण केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में भी टीका लगवाया जा रहा है। 

विज्ञापन

इस बीच स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान, कलाकार, धर्मगुरु भी लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। गांवों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी लोगों को बता रहे हैं कि समय पर टीका लगवाने से संक्रमण का खतरा कम होगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करा सकें और उन्हें भटकना न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निश्चित ही टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहेगा, यह भी बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने कहा कि  कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत उपयोगी है। ऐसी स्थिति में जबकि संक्रमण बढ़ने लगा है, सभी को चाहिए कि टीका जरूर लगवाएं। मैंने टीका लगवाया है। मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। 

पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी) ने कहा कि  टीका लगवाने के बाद किसी तरह की समस्या नहीं हुई। टीका केवल कोरोना ही नहीं बल्कि अन्य बीमारियों से बचाव में भी सहायक है। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। जो भी आयुसीमा में आते हैं, उन्हें टीका जरूर लगवाना चाहिए। - 
 
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  बड़े के साथ ही किशोरों, युवाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालयों में भी कैंप लगाया जा रहा है। हर घर दस्तक  अभियान, सीएम आरोग्य मेला में संक्रमण का खतरा कम होने सहित अन्य लाभ के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। 


 नीलू पटेल (ग्राम प्रधान, चांदपुर) ने कहा कि  समय पर पहली, दूसरी डोज के साथ ही बूस्टर डोज भी लगवाने की अपील गांव में लोगों से की जा रही है। अभिभावकों से भी घर के किशोरों, युवाओं और महिलाओं को टीकाकरण केंद्र तक भेजने के लिए प्रेरित कर रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed