{"_id":"5b968df0867a557f6249f77c","slug":"amar-singh-told-on-akhilesh-yadav-and-his-step-mother-relation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश और उनकी सौतेली मां के रिश्ते पर बोले अमर सिंह, आजम खां के बारे में यहां तक कह दिया कि... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश और उनकी सौतेली मां के रिश्ते पर बोले अमर सिंह, आजम खां के बारे में यहां तक कह दिया कि...
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
बनारस पहुंचे अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
बनारस के लाल बहादूर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पहुंचे थे। वह गाजीपुर में आयोजित परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा।
Trending Videos
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
अमर सिंह ने सपा को तोड़ने के प्रश्न पर कहा कि अखिलेश यादव का अपनी सौतेली मां को जादूगरनी और चुड़ैल कहते हैं। सौतेले भाई प्रतीक को अपना भाई नहीं मानते हैं। एक दोहा कहते हुए उन्होंने कहा, जिस पार्टी में अपनों की इज्जत नहीं है, उसमें रहना बेकार है।
amar singh
कांग्रेस द्वारा भारत बंद किये जाने आह्वाहन पर उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधा और बोले उन्हें वर्तमान में जीना चाहिए। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है और नरेंद्र मोदी के साथ भारी जन समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करते अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी को मुद्दा बनाया जा रहा है, मगर इसके बाद ही भाजपा ने यूपी और महाराष्ट्र का चुनाव जीता। उन्होंने कहा, श्वेत पत्र निकलना चाहिए की नीरव मोदी या राहुल चौकसी जैसे लोगों को करोड़ों रुपये का लोन किसके कार्यकाल में दिया गया है।
विज्ञापन
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को आड़े हाथों लिया और कहा उन्होंने जलाने और काटने की बात की थी। मैं रामपुर गया और पांच घंटे तक रहा। मगर कोई नहीं आया। साथ ही उन्होंने कहा कि आजम खां तैमुर लंग, अलाउद्दीन खिलजी और अफगानी जैसे मुसलमानों के वंशज हैं। इसके बाद वे सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिये प्रस्थान कर गये।