{"_id":"5c20fc7ebdec2256de78f12d","slug":"amar-singh-targeted-to-samajwadi-party-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार हो तो कीर्तन नहीं करनी होगी अजान : अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार हो तो कीर्तन नहीं करनी होगी अजान : अमर सिंह
Tue, 25 Dec 2018 10:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अमर सिंह ने कहा अगर सपा की सरकार हो तो हम कीर्तन कर ही नहीं सकते।
इनकी सरकार में हमें सिर्फ अजान करनी होगी, जैसा कि मुस्लिम देशों में होता है। यह तो एहसान मानिए मोदी का, जिन्होंने मुस्लिम देश अबुधाबी में भी मंदिर बनवा दिया। आजमगढ़ रवाना होने से पहले अमर सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने अखिलेश यादव के भाजपा ऊंची जातियों की पार्टी के बयान पर कहा कि वह (अखिलेश) ही अब कहां नीची जाति के रह गए हैं क्योंकि उनकी पत्नी ठाकुर और मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र की पत्नी भी ठाकुर तथा उनके बच्चे भी ठाकुर हैं तो नौका ठाकुर तो यही लोग हैं।
विज्ञापन
तीसरे मोर्च के गठन पर अमर सिंह ने कहा कि बराती बनते जा रहे हैं। दूल्हे (प्रधानमंत्री के उम्मीदवार) का पता नहीं है। महागठबंधन में शामिल हर कोई कह रहा सजनी हमहूं राजकुमार, हमहू राजकुमार...।
बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या के बाद अभिनेता नसरुद्दीन शाह के खुद और बेटों को असुरक्षित महसूस होने के बयान पर कहा कि वे दुख करें या क्रोध जताएं यह उनका अधिकार है, लेकिन उन्होंने हिंदु समाज के एक बड़े वर्ग को आहत किया है। हम हिंदु समाज के लोग गाय नहीं, बल्कि गौ माता से संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है।

मुलायम परिवार के सबसे अच्छे आदमी हैं शिवपाल
अमर सिंह
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में दिवानी बार अभिभाषक संघ के शपथग्रहण समारोह में सोमवार को जनपद पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी। सबसे ज्यादा वह सपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने जनपद में चल रही विश्वविद्यालय की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज सपा में सिर्फ अखिलेश ही अखिलेश हैं और दूसरा कोई नहीं। मुलायम परिवार से शिवपाल सबसे अच्छे आदमी हैं। लेकिन राजनीतिक नहीं।
मुलायम सिंह यादव का पूरा प्रदेश ही चारागाह है। वह आजमगढ़ को चर चुके हैं अब दूसरे को चरेंगे। हमें मोदी जी की राजनीतिक दृढ़ता और राष्ट्रवादिता पसंद है। अगले चुनाव में फिर से देश में मोदी की सरकार बनेगी। पांच राज्यों में हुए चुनाव में तीन राज्यों में जीत पर मैं कांग्रेस को बधाई देता हूं।
इस बात के लिए कि जो लोग राहुल गांधी को पप्पू कहते थे वह पप्पू नहीं बल्कि चुनौती हैं। लेकिन यह कांग्रेस के इतराने के लिए काफी नहीं है। क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस ने यहां मेहनत की थी उस तरह की सफलता नहीं मिली। राजस्थान में जहां उन्हें बड़ी जीत मिलने की आशा थी वहां भी भाजपा ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया। कई जगह तो नोटा ने बीजेपी को हराया।
वर्तमान में हनुमान जी को जातियों में बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हनुमान राममय थे। उन्हें किसी जाति में बांटना गलत है। एससी एसटी एक्ट अन्य जातियों के लिए खतरा है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि आप लोग जंतर मंतर चलिए हमारे नेतृत्व में इसके विरोध में धरना दिया जाएगा।
साथ ही कहा कि अब मैं आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ूंगा क्योंकि यहां की जनता घोटालेबाजों और गुंडों का समर्थन करती है। मैंने अपना घर संघ को सौंपा है क्योंकि संघ अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने जनपद में चल रही विश्वविद्यालय की मांग का भी समर्थन किया।