{"_id":"5aef21624f1c1b320a8b8739","slug":"amar-singh-said-that-jinnah-dividing-country-so-calling-his-name-is-wrong","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AMU प्रकरण पर अमर सिंह का बयान, देश का बंटवारा करने वाले जिन्ना का नाम लेना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU प्रकरण पर अमर सिंह का बयान, देश का बंटवारा करने वाले जिन्ना का नाम लेना गलत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 07 May 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
बात करते अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने रविवार को मऊ में कहा कि अपने स्वार्थ के लिए भारत मां का बंटवारा कर पाकिस्तान की स्थापना कराने वाले जिन्ना का नाम किसी भारतवासी के लिए लेना गलत होगा।
अप्राकृतिक तरीके से जिन्ना द्वारा स्थापित किए गए पाकिस्तान का हश्र किसी से छुपा नहीं। जिन्ना अपने मकसद में नेहरू और उनके कैबिनेट में मंत्री रहे पटेल और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कमजोर पड़ने पर कामयाब हो गए।
आज यदि सपा जिन्ना की हितैषी बन रही है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोहिया के विचारों का अध्ययन करना चाहिए। आज समाजवादियों से ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डा. लोहिया के विचारों पर अमल कर रहें है।
विज्ञापन
रविवार को अमर सिंह मऊ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। अमर सिंह ने कहा कि लोक तंत्र को दिशा देने का काम करने वाली राजनीति आज के दौर में नेताओं की ओछी बयान बाजी से घटिया हो चुकी है। इसकी की परिणीति है बोतल से जिन्ना का भूत निकल पड़ा।

यूपी के अफसर भ्रष्ट हैं
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
किसी भी देश समाज की पहचान वहां की भाषा, भोजन और वेषभूषा होती है, लेकिन जिन्ना ने लाहौर से लेकर ढाका तक जिस पाकिस्तान की स्थापना की थी, उसका आपस में कोई मेल ही नहीं था।
लाहौर के लोगों की भाषा पंजाबी और पहनावा पठानी था तो ढाका के लोगों की भाषा बंगाली और पहनावा धोती कुर्ता था। इसके चलते कम समय में ही पाकिस्तान से बंगलादेश अलग हो गया।
उन्होंने कहा कि आज जिस जिन्ना की तरफदारी सपा कर रही और उसका विरोध डा. लोहिया ने भी किया था। जबकि सपा डा. लोहिया के विचारों पर चलने का दावा करती है।
सपा से ज्यादा लोहिया के विचारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहें है। धारा 370 का विरोध लोहिया ने किया था। इसी के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने लोहिया का प्रचार किया था। सपा में रहने के दौरान जब जब मै निकाला गया तो यही शिक्षा अपने मित्र मुलायम सिंह यादव को देने की कोशिश की।
सांसद ने प्रदेश सरकार के लिए कहा कि यूपी के अफसर भ्रष्ट हैं। इन्ही अधिकारियों ने अखिलेश की नइया डुबोई अब योगी पर नंबर लगाए है। योगी बहुत अच्छे है लेकिन उन्हे यह हीं पता कि सिर्फ पूजा पाठ से सरकार नहीं चलती। सरकार चलाने के लिए घोड़े को लगाम लगानी होती है।