फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alvida Mah-E-ramjan

अलविदा हुआ माह-ए-रमजान

Sat, 18 Jul 2015 02:11 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Alvida Mah-E-ramjan

वाराणसी। हर ओर खुशियां, अकीदत और नूरानियत के रंग...। सफेद कुर्ता पायजामा की चमक के बीच इत्र की खुशबू से मस्जिदें ही नहीं गलियां, सड़कें तक गमक गईं। माह-ए-रमजान की रुखसती का पैगाम लेकर आए अलविदा जुमा के दिन मस्जिद से लेकर सड़कों तक नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

लोगों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं, माह-ए-रमजान को अलविदा कहते हुए नमाजियों की आंखें नम हो उठीं।  
विज्ञापन

शहर भर में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। मस्जिदों के अलावा खुले आसमान के नीचे सड़कों पर सजदे में एक साथ हजारों सिर झुके और दुआ के लिए हाथ उठे तो नजारा देखते बन रहा था। जामा मस्जिद नदेसर और ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि लोगों के कदम ठिठक गए। नदेसर तिराहे पर आवागमन रोककर यहां सड़क पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगड़ा हाफिज मस्जिद में नमाज के वक्त खरीदारी तक बंद हो गई। कपड़ा मार्केट में गलियों तक में नमाज अदा की गई। इस दौरान दालमंडी जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया था। ज्ञानवापी मस्जिद में मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी की इमामत में नमाज अदा की गई।
पुलिस लाइन स्थित मस्जिद दायम खां में अलविदा जुमा की नमाज के वक्त सड़कों तक नमाजियों की भीड़ रही। इसी तरह मस्जिद ढाई कंगूरा, आलमगीर मस्जिद धरहरा, मुगलिया मस्जिद बादशाहबाग, मीनार वाली मस्जिद पीलीकोठी, मस्जिद गंज शहीदा राजघाट जैसी ऐतिहासिक मस्जिदों में भी नमाजियों की जबरदस्त भीड़ रही।

वहीं सरैया स्थित ईदगाह पुरानापुल का नजारा तो और पुरकशिश था। यहां जब एक साथ हजारों लोग सजदे में झुके और दुआ के बाद जैसे ही एक साथ आमीन कहा, यूं लगा जैसे उनकी दुआएं बारगाह-ए-इलाही में कुबूल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed