फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alum's procession raised on Nauchandi Jumeirat, prayed

नौचंदी जुमेरात पर उठाया अलम का जुलूस, की दुआख्वानी

Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Alum's procession raised on Nauchandi Jumeirat, prayed
नौचंदी जुमेरात पर अलम उठाकर नौहा मातम किया गया। अकीदतमंदों ने बीबी फातिमा का रौजा बनाने के लिए दुआख्वानी की। बृहस्पतिवार को दरगाह ए फातमान, सदर इमामबाड़ा, चौहट्टा लाल खान, अर्दली बाजार, रामनगर, शिवाला, पठानीटोला में शिया हजरात ने बदस्तूर अलम उठाकर नौहा मातम व मजलिस के साथ बीबी फातिमा का रौजा बनाने की मांग की।
विज्ञापन

दरगाह ए फातमान में शिया जमा मस्जिद के प्रवक्ता व अली समिति के सचिव हाजी फरमान हैदर ने कहा कि नबी की बेटी खातून जन्नत हसन हुसैन की मां जनाबे फातिमा का रौजा सऊदी अरब के मदीना शहर में 99 साल पहले ईद के आठवें दिन जमींदोज कर दिया गया था। ब्रिटेन के इशारे पर आले सऊद ने यह काम किया था। तब से आज तक रौजा बनाने की मांग पूरी दुनिया में उठाई जा रही है। फातमान में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विरोध में नारे बुलंद किए और रौजे के निर्माण के लिए दुआख्वानी की। इस अवसर पर हाजी आलिम, हैदर मौलाई, शाहीन हुसैन, फिरोज हुसैन मौजूद थे। दरगाह के मुतवल्ली अब्बास रिजवी शफक ने जायरीन का इस्तकबाल किया। सात दिवसीय मजलिस के दूसरे दिन मस्जिद मीर नादे अली में अंजुमन हैदरी के जेरे इंतेजाम बाकर हुसैन ने मजलिस को खिताब किया। आठ शव्वाल को काली महल से जुलूस उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed