फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alternative arrangement to burn corona corpses in front of ghats

सामने घाट में कोरोना के शव जलाने की वैकल्पिक व्यवस्था

Tue, 20 Apr 2021 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 20 Apr 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Alternative arrangement to burn corona corpses in front of ghats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के शवों को जलाने के लिए नगर निगम ने सामनेघाट स्थित विश्वसुंदरीपुल के पास वैकल्पिक व्यवस्था की है। इसके लिए नगर निगम  एक काउंटर शुरू किया गया है। जहां कोरोना के शवों की अंत्येष्टि की जा रही है। मंगलवार को 4 शवों का दाह संस्कार किया गया । इस काम में पवन चौधरी का सहयोग लिया गया। जो पूर्व से ही वहां पर लावारिश शवों के अंत्यष्टि करते हैं। वहां पर एक साथ 10 शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने यह भी निर्देशित किया कि हरिश्चंद्र घाट एवं सामने घाट पर साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

विज्ञापन

हरिश्चंद्र घाट के गैस शवदाह गृह प्रभारी अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि आज चौधरियों के साथ बैठक कर कोरोना के शव को लकड़ी पर जलाने के लिए सहमति बनाई गई है। इसके लिए रेट लिस्ट भी निर्धारित कर दिया गया है। सामान्य से लकड़ी पर जलाने के लिए 5000 रुपये और कोरोना के शव जलाने के लिए 7000 हजार रुपये निर्धारित किया गया। साथ ही हरिश्चंद्र के अलावा सामने घाट में भी शवदाह गृह स्थल पर लकड़ी से शव जलाने की व्यवस्था की गई है। हरिश्चंद्र घाट पर आवागमन के लिए बांस बल्ली से बैरिकेडिंग कराई गई। 

विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए चला जागरूकता अभियान
कोरोना से बचाव के लिए नगर निगम ने जागरूकता अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर सिगरा से फल मंडी होते हुए चंदुआ सट्टी, इंग्लिशिया लाइन, मल्दहिया, लोहा मंडी, तेलिबाग, चौका घाट, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन तिराहा, अर्दली बाजार, भोजू वीर तिराहा, गिलट बाजार, शिवपुर बाइपास, सर्किट हाउस, कचहरी फल मंडी, नदेसर, चौका घाट, मरी माता मंदिर, मलदहिया होते हुए लहुराबीर, नई सड़क, गोदौलिया , मैदागिन, कबीर चौरा, लहूराबीर, चौका घाट, तेलीयाबाग तक जागरूक किया गया। लोगों को मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed