{"_id":"5776d70d4f1c1bd24979b081","slug":"allocation-the-corporation-made-an-empty-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटन रद्द, नगर निगम ने खाली कराई एक दूकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटन रद्द, नगर निगम ने खाली कराई एक दूकान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 02 Jul 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
टाउनहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने टाउनहाल मैदान और दूकानों का आवंटन निरस्त कर दिया है। सपा नेता की दूकानों के नामांतरण का आवेदन भी रद्द कर दिया गया है। नगर निगम और ठेकेदारों की मिलीभगत से लाखों रुपये के गोलमाल का मामला उजागर होने के बाद जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
टाउनहाल मैदान और दूकानों के आवंटन में घपलेबाजी के खेल का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इसके बाद जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने मजिस्ट्रेट और नगर निगम के तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया था। जांच में सामने आया था कि टाउनहाल की चहारदीवारी से सटे दूकानदारों ने आवंटन की शर्तों का उल्लंघन कर अतिक्रमण किया है। हर आवंटन में सपा नेता राजेंद्र त्रिवेदी शिकमी किराएदार हैं। उनके द्वारा नगर निगम में दूकानों के नामांतरण का आवेदन भी दिया गया था। टीम ने जांच रिपोर्ट सौंपते हुए डीएम से आवंटन निरस्त करने की संस्तुति की थी।
इसके बाद डीएम ने नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही को नामांतरण आवेदन निरस्त करने का निर्देश दिया था। अब नगर निगम ने आवंटन रद्द करते हुए मालवीय मार्केट के पास स्थित एक दूकान को खाली करा लिया है। इसके पहले छह जून को जमीन कब्जा कर अवैध ढंग से संचालित होटल ढहा दिया गया था। अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि टाउनहाल आवंटन और नामांतरण का आवेदन निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी गई है।