फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of lakh fraud under the guise of LIC investment.

Varanasi News: एलआईसी में निवेश के नाम पर 39.07 लाख की ठगी का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Allegation of lakh fraud under the guise of LIC investment.
फर्जी रसीदें देकर ग्रामीणों को ज्यादा मुनाफे का दिया भरोसा, रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेवापुरी। भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश के नाम पर ग्रामीणों से 39 लाख सात हजार 400 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जंसा और रोहनिया थाना क्षेत्र के 12 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एलआईसी में रकम जमा कराने और अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों के अनुसार, जंसा थाना क्षेत्र के बेरुका गांव निवासी तीन लोगों ने एलआईसी पॉलिसी के नाम पर रकम ली। आरोप है कि रकम एलआईसी में जमा करने के बजाय कथित तौर पर फर्जी कंपनियों में लगा दी गई। रसीद मांगने पर आरोपियों ने उसे एलआईसी की कनेक्टिंग कंपनी से संबंधित बताते हुए अधिक मुनाफे का भरोसा दिया।

शिकायत के मुताबिक, दिनेश सोनी से 13 लाख, खटाई से 6.50 लाख, रामजी पटेल से पांच लाख, शिवजतन से 3.45 लाख, हीरावती और योगेंद्र प्रसाद से तीन-तीन लाख रुपये समेत अन्य ग्रामीणों से भी रकम ली गई। पीड़ितों का कहना है कि दूसरे एलआईसी एजेंट को रसीद दिखाने पर कथित फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि 26 जुलाई को जलालपुर गांव के पास रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गालीगलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article