फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of indecent remarks on MS of BHU Hospital Women employees filed complaint

BHU अस्पताल के एमएस पर अभद्र टिप्पणी का आरोप: महिला कर्मचारियों ने दर्ज की शिकायत,राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र

Wed, 14 Sep 2022 12:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता पर महिला कर्मचारियों ने अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि एमएस गलियारे और लिफ्ट में किसी महिला कर्मचारी को देखने के बाद लोगों के सामने उस पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। 

विज्ञापन
Allegation of indecent remarks on MS of BHU Hospital Women employees filed complaint
बीएचयू अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के एमएस पर महिला कर्मचारियों ने वॉर्डों के निरीक्षण के दौरान अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत महिला शिकायत प्रकोष्ठ से की हैं। प्रकोष्ठ के चेयरमैन को तीन सितंबर को शिकायती पत्र देने के साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन को भी इसकी कॉपी भेजी गई है। इसमें छह महिला कर्मचारियों ने पांच बिंदुओं वाले शिकायती पत्र के आधार पर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत प्रकोष्ठ में उनका पत्र रिसीव भी हो गया है। उधर, एमएस के अनुसार उन्हें कुछ नहीं मालूम कि कौन क्या कह रहा है। उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन

अस्पताल की महिला कर्मचारियों ने जो शिकायत बीएचयू महिला शिकायत प्रकोष्ठ में की है, उसमें एमएस प्रो. केके गुप्ता पर आरोप लगाया है कि वह वॉर्ड में निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामने सही तरीके से बात नहीं करते हैं। गलियारे और लिफ्ट में किसी महिला कर्मचारी को देखने के बाद लोगों के सामने उस पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान कुर्सी चले जाने की धमकी भी देते हैं। 
विज्ञापन

 

Allegation of indecent remarks on MS of BHU Hospital Women employees filed complaint
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता महिलाओं में एक को मिला नोटिस
तीन सितंबर को जिन छह महिला कर्मचारियों ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ में एमएस की शिकायत की है, उनमें से एक को एमएस आफिस में डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस जारी किया गया है। 10 सितंबर को जारी इस नोटिस में संबंधित कर्मचारी को 4 सितंबर से 10 सितंबर तक रात की पाली में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी न करने का जिक्र है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने इसको अस्पताल ड्यूटी नियमावली के विपरीत बताया है। साथ ही पत्र मिलने के बाद तीन दिन के भीतर जवाब भी देने को कहा गया है। 
विज्ञापन

Allegation of indecent remarks on MS of BHU Hospital Women employees filed complaint
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल की कुछ महिला कर्मचारियों ने समूह में एक शिकायती पत्र कार्यालय में दिया है। नियमानुसार एक-एक कर्मचारी की शिकायत आनी चाहिए। फिलहाल शिकायत करने वाली कर्मचारियों से संपर्क कर सभी से अलग-अलग शिकायत करने को कहा जाएगा। इसके बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू हो सकती है। -प्रो. रोयाना सिंह, चेयरमैन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, बीएचयू

वार्ड में निरीक्षण के दौरान मैं किसी से बात नहीं करता। मैंने किसी महिला कर्मचारी पर टिप्पणी नहीं की है। डिप्टी रजिस्ट्रार महिला हैं। मैं उनके माध्यम से ही निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर कर्मचारियों को नोटिस दिलवाता हूं। शिकायत के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। -प्रो. केके गुप्ता, एमएस, बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed