फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation of fake appointment in Kedarnath Sanskrit College, memorandum given to ADM

Varanasi News: केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में फर्जी नियुक्ति का आरोप, एडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 24 Feb 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fake appointment in Kedarnath Sanskrit College, memorandum given to ADM
विज्ञापन

वाराणसी। चोलापुर के बेला में केदारनाथ संस्कृत महाविद्यालय में फर्जी नियुक्ति और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक ने सोमवार को एडीएम से मुलाकात की और जांच कर कार्रवाई की मांग की। सच्चिदानंद पांडेय ने महाविद्यालय में तैनात सरिता पांडेय और अच्युतानंद पांडेय के खिलाफ फर्जी नियुक्ति का आरोप लगाया। बताया कि अच्युतानंद पांडेय के पिता और माता दोनों सरकारी नौकरी में थे। पिता के निधन के बाद अच्युतानंद की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे पर कर दी गई जो शासनादेश की अवहेलना है। ऐसे ही सरिता पांडेय जब से तैनात हैं, उसका कोई लेखा जोखा संस्कृत विश्वविद्यालय, डीआईओएस कार्यालय या केदारनाथ विद्यालय में नहीं है। कई बार मांगा गया, लेकिन नहीं मिल पाया। अच्युतानंद पर आरोप लगाया कि उन्होंने केदारनाथ महाविद्यालय में नियुक्ति के लिए 2010 से 2018 तक का जो अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है, वह भी फर्जी है। जिस अंतराल का उन्होंने अनुभव विद्यालय में पढ़ाने का दिखाया है, उस दौरान वह एक कंपनी में काम कर रहे थे, जिसकी सैलरी उनके बैंक खाते में आती है। इसका प्रमाण है। उन्होंने बताया कि एडीएम ने शिकायत पत्र की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article