फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegation 4,000 cases dismissed in Rajatalab tehsil within 10 days 70 to 80 judge posts vacant

आरोप: राजातालाब तहसील में 10 दिन के अंदर 4000 मुकदमे हुए खारिज, 70 से 80 जजों के पद; तैनाती सिर्फ 35 से 40 की

Tue, 28 Oct 2025 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 03:42 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में न्यायिक प्रणाली पर भी सवाल उठाए। कहा कि अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। जजों की कमी के कारण भी मामले अटके पड़े हैं।

विज्ञापन
Allegation 4,000 cases dismissed in Rajatalab tehsil within 10 days 70 to 80 judge posts vacant
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में उपस्थित अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: राजातालाब तहसील में बंटवारे या धारा 24 के मामले मनमाने तरीके निपटाए जा रहे हैं। 10 दिन में ही 4000 मुकदमे खारिज कर दिए गए। यह कहना है अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह का। वह अमर उजाला की तरफ से शनिवार को चांदपुर स्थित कार्यालय में संवाद के दाैरान अपनी बात रख रहे थे।

विज्ञापन


अधिवक्ता नित्यानंद राय ने कहा कि जिले में 70 से 80 जजों के पद हैं। इनमें से सिर्फ 35 से 40 की ही तैनाती है। ऐसे में अपराध के अलावा सिविल के मामले लंबित रह जाते हैं। अधिवक्ता सुनील मिश्रा ने कहा कि अदालतों में फाइल रोके जाने से समस्या होती है लेकिन लोग दोष सिर्फ अधिवक्ताओं को देते हैं। 
विज्ञापन


अधिवक्ता धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पक्षपात करते हैं। शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती है। अखिलेश ने कहा कि हमारा समाज हाशिये पर है। रविंद्र यादव ने कहा कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। मामले मनमाने तरीके से निस्तारित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिवक्ताओं ने लगाए कई आरोप

कृष्णा पटेल ने कहा कि अधिकारी बिना न्यायिक प्रक्रिया अपनाए ही आदेश कर रहे हैं। बाहरी कर्मियों से काम कराया जा रहा है। सरबजीत भारद्वाज ने कहा कि राजातालाब तहसील के नक्शे में विश्रामालय था लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया। 

दीपक राय कान्हा ने कहा कि अधिवक्ताओं को सिर्फ सम्मान चाहिए जो मिलना चाहिए। जावेद ने कहा कि पिंडरा तहसील में लंबे समय से सब रजिस्ट्रार नहीं हैं। जवाहर लाल ने कहा कि पिंडरा तहसील में नकल रूम बने। नकल लेने के लिए शहर आना पड़ता है। जिसकी वजह से जेब पर भी बोझ पड़ता है। 

प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारी जो भी मांगें हैं वह आमजन से जुड़ी हैं। ऐसे में शासन को ध्यान देकर इसका समाधान कराना चाहिए। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अमृत सिंह ने कहा कि राजातालाब तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय नहीं बना है। जिसकी वजह से लोगों को काफी फजीहत उठानी पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed