फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All voting percentage in lok sabha election 2019 at uttar pradesh

चढ़ते तापमान के साथ तीन फीसदी बढ़ा मतदान, 58.01% हुआ मतदान 13 सीटों पर

Mon, 20 May 2019 05:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 May 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
All voting percentage in lok sabha election 2019 at uttar pradesh
election 2019 - फोटो : अमर उजाला
सातवें और आखिरी चरण में पूर्वांचल ने चढ़ते ताप के बीच लोकतंत्र का जश्न मनाया। युवा हों या बुजुर्ग सभी में जबरदस्त जोश देखने को मिला। सुबह से ही बूथों पर कतारें रहीं और लोग एक दूसरे को वोट के लिए उत्साहित करते हुए भी दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता रवि किशन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, अनुप्रिया पटेल, आरपीएन सिंह व मनोज सिन्हा जैसे दिग्गजों समेत 167 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। 
विज्ञापन


वाराणसी: परिवार संग ढोल-नगाड़े बजाते निकले
57.81% हुआ मतदान
2014: 58.25%

संसदीय क्षेत्र में पद्मश्री प्रो. राजेश्वर आचार्य, डॉ. रजनीकांत, प्रशांति सिंह समेत तमाम हस्तियों ने मतदान में हिस्सा लिया। कई स्थानों पर लोग अपने परिवारों और परिचितों के साथ ढोल-नगाड़े बजाते हुए मतदान केंद्र पहुंचे। चौबेपुर क्षेत्र में दबंगों ने मतदान रोकने के लिए ग्रामीणों की उंगली पर स्याही लगाई मगर वहां मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो गया। माधोपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया गया। समझाने पर मतदान हुआ। तुलसी विद्या निकेतन मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


गोरखपुर :  योगी ने सुबह सात बजे वोट डाला
58.02% हुआ मतदान
2014 : 54.65%

पिपराइच थाना क्षेत्र के माधौपुर प्राथमिक विद्यालय में चुनाव ड्यूटी में तैनात रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजाराम की सुबह छह बजे मौत हो गई। बड़हलगंज के बूथ संख्या-345 पर भी ईवीएम मशीन खराब होने से 45 मिनट मतदान प्रभावित। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सात बजे पुराना गोरखपुर वार्ड में स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय, नगर क्षेत्र में वोट डाला। पीपीगंज के बूथ संख्या-314 प्राथमिक विद्यालय, नयंसर के मतदाताओं ने गांव की समस्याएं दूर न होने पर मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर:  विधायक पर पथराव, कई स्थानों पर मारपीट
58.60% हुआ मतदान
2014 : 54.94%

जमानियां क्षेत्र के देवैथा गांव में भाजपा और गठबंधन समर्थकों में मारपीट के बाद भाजपा विधायक सुनीता सिंह मौके पर पहुंचीं तो दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। गठबंधन समर्थकों का आरोप था कि बूथ संख्या दो पर भाजपा एजेंट ने दलित मतदाता का वोट अपने पक्ष में दिलवा दिया। इस पर कुछ युुवाओं ने बीजेपी एजेंट को पीट दिया। सैदपुर के बूथ संख्या 277 पर भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

मिर्जापुर : ईवीएम की खराबी से मतदान में देरी
60.69% हुआ मतदान
2014 : 58.58%

जोर-शोर से मतदान के लिए निकल कर लाइन में लगे मतदाताओं के जोश में ईवीएम की खराबी ने खूब खलल डाला। पहली बार मतदान करने वालों में खासा उत्साह था। उन्होंने धूप की परवाह नहीं की और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस बीच अहरौरा, सहेवा, पहाड़ी ब्लाॅक के पुतरिहा के बूथों पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान बाधित हुआ। जमालपुर क्षेत्र के ककरही गांव में रोड नहीं बनने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार भी किया। 

चंदौली: सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े
लोकसभा क्षेत्र के पराहूपुर बूथ पर एक-दूसरे का झंडा हटाने और पहले लाइन में लगने पर भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ता बूथ उपाध्यक्ष छोटेलाल और राहुल वर्मा घायल हो गए। चुनाव आयोग ने मामले में रिपोर्ट मांगी है। प्राथमिक विद्यालय कोरी के बूथ पर रसोई घर में भोजन बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। 15 मिनट की अफरातफरी के बाद बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई और मतदान सुचारु हुआ। आधा दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। 

बलिया: हाथापाई, ईवीएम खराब, मतदान का बहिष्कार
बैरिया के भोजपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र और चांदपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान को लेकर भाजपा और गठबंधन के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस बीच बेलहरी गांव में रोड नहीं बनने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। उधर कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। सोनवानी गांव में बूथ 55 पर मशीन बदलने, बैरिया के दलजीत टोला जयप्रकाश नगर स्थित काली मंदिर में बूथ 363 की वीवीपैट खराब होने के कारण मतदान बाधित हुआ। फेफना में दर्जनों परिवार के सभी सदस्याें के नाम गायब हो गए हैं।

कुशीनगर: 105 साल की अभिराजी देवी ने डाला वोट
नगर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा बूथ संख्या-338 पर ईवीएम खराब होने से आधा घंटे तक मतदान बंद रहा। पगरा बसंतपुर के बूथ संख्या-147 पर भी ईवीएम 45 मिनट तक खराब रही। दोपहर बाद यहां के ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। कुछ मतदान केंद्रों पर पांच या दस के गुट में लोग मतदान के लिए आए। यहां 105 साल की अभिराजी देवी अपने पुत्रों के साथ खड्डा विधानसभा क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के बूथ संख्या-182 पर वोट डालने पहुंची। 

महराजगंज: स्याही दिखाओ, आधे दाम पर पेड़ा खाओ
दोपहर बाद मतदान की गति धीमी हो गई। बेलवा तिवारी के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या-408 पर ईवीएम खराब होने से सुबह 30 मिनट तक मतदान रुका रहा।इस  दौरान यहां करीब एक हजार मतदाता लाइन में लगे थे। सौरहा के बूथ संख्या-266 में में बीएलओ की पर्ची होने के बावजूद वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से तीन दर्जन लोग मतदान से वंचित कर दिए गए। मतदान के बाद उंगली में स्याही दिखाने पर चाय विक्रेता सत्तन वर्मा ने आधे दाम पर चाय और पेड़ा दिया।

राबर्ट्सगंज: सूची में नाम न होने से लौटे सैकड़ों लोग
वैनी बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम कटने और 500 लोगों को पर्ची नहीं देने पर लोगों ने बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज में सैकड़ों लोग नाम न होने से वोट नहीं दे पाए। एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम सूची से गायब थे। इस पर लोगों ने विरोध जताया। बिहार के आरा में बरात ले जाने से पहले दूल्हे डॉ. रूपेश कुमार ने मतदान किया। रेणुकूट में मुधर्वा ग्राम पंचायत के धौकी नाला टोले के ग्रामीणों ने विकास न होने के विरोध में मतदान बहिष्कार किया। 

सलेमपुर: ईवीएम खराब होने पर हंगामा
ईवीएम खराब होने से लोहार बभनौली मतदान केंद्र पर सुबह 7.56 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ सका। बूथ पर लाइन में लगे मतदाताओं ने हंगामा भी किया। सिकंदरपुर और बेल्थरारोड के मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइनें लग गईं। सिकंदरपुर के इंटरमीडिएट काॅलेज, सिवान कला में बूथ संख्या-139 पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। 50 से अधिक बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं। 

घोसी: 12 से अधिक बूथों पर ईवीएम फेल
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 12 से अधिक स्थानों पर ईवीएम फेल होने से मतदान कार्य प्रभावित हुआ। बड़राव ब्लाॅक के चुम्मा नार अहिरानी बूथ और दोहरी घाट बाजार स्थित बूथ 108, परदहां ब्लाॅक पर ईवीएम की खराबी से मतदान बाधित हुआ। नगर पंचायत अदरी और अमिला कस्बे में दर्जनों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा हुआ। वोटर लिस्ट से नाम कटने के विरोध में भाग संख्या 417 के वोटर हरेंद्र प्रजापति परिवार के साथ धरने पर बैठ गए थे।

बांसगांव: नाव से मतदान करने पहुंचे
यहां जैतपुर में मतदाता नाव से मतदान करने गए। यहां भी विभिन्न बूथों पर ईवीएम खराब होने से आधा से एक घंटा तक मतदान बंद रहा। बड़हलगंज के टाड़ा गांव के बूथ संख्या-345 पर ईवीएम खराब होने से सुबह मतदान 45 मिनट तक प्रभावित रहा। यहां के बेलघाट ब्लाॅक के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय में बुजुर्ग महिला फूला देवी सुबह 5.30 बजे ही मतदान केंद्र पहुंच गईं। यह महिला लखनऊ से अपना वोट डालने परिवार के साथ आईं थीं। ईवीएम खराब होने से कई जगह मतदान प्रभावित हुआ।


देवरिया: चढ़ते ताप से सूने होते गए बूथ
सोनहुला परसिया बूथ पर ईवीएम खराब होने से मतदान 45 मिनट तक बंद रहा। मुस्लिम मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। सुबह से ही शहर के एसएसबीएल इंटर काॅलेज के तीन बूथों पर मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। यहां के बैतालपुर बूथ पर भी मतदाताओं का उत्साह जबरदस्त रहा।  दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्रों पर वोटरों के पहुंचने की रफ्तार कम हो गई। गर्मी के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा छा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed