{"_id":"647b506458d6ac09e607e253","slug":"all-units-of-shri-kashi-vidvat-karmakand-parishad-were-dissolved-because-of-this-reason-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की देश में सभी इकाइयां भंग, इस कारण लिया गया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की देश में सभी इकाइयां भंग, इस कारण लिया गया ये फैसला
Sat, 03 Jun 2023 08:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:08 PM IST
सार
श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की देश भर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। तीन जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन दोबारा परिषद के पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
आचार्य अशोक द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के विद्वानों की 100 वर्ष से ज्यादा पुरानी संस्था श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की देश भर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की। हरिद्वार में हुई परिषद की आपात बैठक में इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
तीन जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन दोबारा परिषद के पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। आचार्य अशोक द्विवेदी ने बैठक में श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राजनीतिक इस्तेमाल पर रोष जताया। कहा कि विद्वत परिषद राजनीतिक इस्तेमाल के लिए नहीं है। उत्तर प्रदेश और गुजरात में परिषद का दुरुपयोग हो रहा था।
विज्ञापन
इसको देखते हुए परिषद की सभी प्रादेशिक और जिला इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया गया है। गुरु पूर्णिमा पर नए सिरे से प्रदेशवार इकाइयों व पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। बैठक में बृजमोहन भदौनी, मुनीष शर्मा, पुनीत राउत, सतीशचंद्र पांडेय, संजय मालवीय, नारायण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वाराणसी को हेल्थ रैकिंग डैशबोर्ड में यूपी में पहला स्थान, इन तीन कामों में बेहतरी के लिए मिली उपलब्धि