फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All schools up to class 8th closed till 14 january in Varanasi there is no hope of respite from cold

School Closed: वाराणसी में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 14 तक बंद, अभी ठंड से राहत के आसार नहीं

Sat, 07 Jan 2023 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 09:27 PM IST
सार

सर्दी के सितम को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।  अभी तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
All schools up to class 8th closed till 14 january  in Varanasi  there is no hope of respite from cold
वाराणसी में भीषण ठंड के बीच एक स्कूटी पर सवार परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सर्दी के सितम को देखते हुए वाराणसी में कक्षा 8वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।  जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


स्कूल बंद होने का आदेश सभी प्राथमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के विद्यालय पर लागू होगा। उक्त आदेश का पालन कड़ाई से कराने के भी निर्देश दिए गए है। इससे पहले कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों को सात जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए थे।  ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं
शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अच्छी धूप रही, लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से धूप का असर नहीं दिखा। स्थिति यह रही कि अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को दिन में पछुआ हवा की रफ्तार तेज होने से लोग ठिठुरते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 जनवरी महीने की शुरुआत से ही गलन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक पहाड़ों पर बर्फबारी को इसकी मुख्य वजह बता रहे हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि पिछले आठ साल में पांच जनवरी को सबसे कम तापमान रहा। अभी तीन चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed