{"_id":"627d6acefe0b8a344f2d8da2","slug":"all-round-development-is-possible-only-through-better-education-of-children-varanasi-news-vns653230279","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की बेहतर शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की बेहतर शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ओएनजीसी की सीएसआर की ओर से विकसित 30 शिक्षण केंद्रों का बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और आरएसएस पर्यावरण संयोजक राकेश जैन ने निरीक्षण किया। रामेश्वर तेली ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। इस दिशा में ओएनजीसी का प्रयास सराहनीय है।
बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी में आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर तेली ने कहा कि बच्चों की शिक्षा से ही देश का भविष्य है। आज भी किन्हीं कारणों से जो बच्चे स्कूली शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रहे हैं, निश्चित ही इन केंद्रों के माध्यम से उनका भविष्य सुधरेगा। मंत्री ने ओएनजीसी अधिकारियों और केंद्र से जुड़े लोगों से बातचीत कर शिक्षण केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
संस्था की मुख्य अधिकारी किरण ने बताया कि ओएनजीसी फाउंडेशन ने त्रिकुटा सेवा संस्थान के सहयोग से सेवापुरी, पिंडरा व चोलापुर ब्लाक में 30 शिक्षण केंद्र विकसित किए हैं। इनमें गरीब, वंचित, स्कूल छोड़ देने वाले बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इन केंद्रों के जरिये लगभग 1500 बच्चों को शिक्षा मिलेगी। संस्था का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा व बुनियादी जीवन कौशल विकास के साथ ही परिवेश के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस दौरान अजीत महापात्रा, नवल किशोर, आनंद प्रकाश, पवन, सिंहपाल, अंबिका प्रासाद त्रिपाठी, रविंद्र कुमार, मोनू भटनागर आदि मौजूद रहे।