फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All policemen will have smart card before Sawan Varanasi police Commissioner gives orders to officers

वाराणसी: सावन से पहले सभी पुलिसकर्मियों के पास होगा स्मार्ट आईडी कार्ड, सीपी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Sat, 17 Jul 2021 12:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कमांडर कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों संग बैठक के दौरान कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन त्योहार से पहले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मार्ट आईडी कार्ड मुहैया करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
All policemen will have smart card before Sawan Varanasi police Commissioner gives orders to officers
कमांडर कैंप कार्यालय बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में चाहे अधिकारी हो या पुलिसकर्मी, हर कोई स्मार्ट आई कार्ड साथ लेकर चलेगा। किसी खास आयोजन और मौके पर गले में यह स्मार्ट आई कार्ड लटकाए भी रखेंगे। बारकोड नुमा आई कार्ड को स्कैन करते ही संबंधित पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों की पहचान मालूम चल जाएगी। 

विज्ञापन


यही नहीं, आईडी पर नाम, पता, थाना के साथ ही ब्लड ग्रुप भी दर्ज होगा। ताकि किसी को ब्लड की आवश्यकता तो एक कॉल पर पुलिस अधिकारी और कर्मी पहुंच सकें। शुक्रवार को कमांडर कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान यह जानकारी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की आईडी को लेकर थोड़ी दिक्कतें भी आईं, लेकिन इस दिक्कत को अब हमेशा के लिए दूर कर लिया जाएगा। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस के चितईपुर थाना को हर हाल में अगस्त माह तक चालू कराने के लिए कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि फरियादियों को लंका थाना न जाना पडे़।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी त्योहारों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश

पुलिस आयुक्त ने कहा कि बजरडीहा और रोडवेज के नए थानों की जमीन जल्द ही फाइनल करते हुए कार्यवाही तेज की जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। आगामी सावन, बकरीद त्योहार को लेकर मातहतों को विशेष दिशा-निर्देश दिया कि सभी अंडर ट्रांसफर कर्मियों को हर हाल में कार्यमुक्त करें। सभी सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया कि हर हाल में रविवार तक दंगा रोधी उपकरण का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट भेजें।
 

तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

काशी जोन के तीन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह को मदनपुरा चौकी से स्थानांतरित करते हुए ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज, आदमपुर थाना के उप निरीक्षक वसीम उल्लाह खान को मदनपुरा चौकी इंचार्ज और ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज कृष्ण मोहन पासवान को लंका थाने पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed