फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   all party have problem after ticket distribution in jaunpur

जौनपुर में टिकट वितरण के बाद बगावत की आग से जल रहे दल

Fri, 03 Feb 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
all party have problem after ticket distribution in jaunpur
चुनाव में टिकट का जोर भाजपा में सबसे अधिक
विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा, सपा एवं अन्य दलों में बगावत की आग बुझ नहीं रही है। टिकट न मिलने से नाराज कई नेता जहां पाला बदल कर दूसरे दलों से चुनाव मैदान में कूद चुके है।  जौनपुर की नौ विधानसभा क्षेत्रों में सात पर सपा का कब्जा है। जबकि एक-एक सीट कांग्रेस एवं भाजपा के पास है। इस बार के चुनाव में टिकट का जोर भाजपा में सबसे अधिक था।
विज्ञापन

हाल ही में शाहगंज एवं मंडियाहूं अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ कर भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। घोषणा होते ही बदलापुर क्षेत्र से मृगेंद्र सिंह शिव बाबा ने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

उधर, मुंगराबादशाहपुर से भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर तरहटी निवासी सुशील मिश्रा भाजपा छोड़ अपना दल कृष्णा गुट में चले गए और चुनाव मैदान में कूद गए हैं। केराकत से भाजपा से पिछला चुनाव लड़े अशोक सोनकर लखनऊ में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज में भाजपा से पिछला चुनाव लड़े ओम प्रकाश जायसवाल भी सीट समझौता में चले जाने से खफा हैं। जफराबाद में भाजपा से टिकट मांग रहे विक्रम प्रताप सिंह चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। उनका कहना है कि 1998 से भाजपा से जुड़े होने, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल के चुनाव में कार्य करने के बावजूद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया।
समाजवादी पार्टी में करीब एक वर्ष पहले सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए गए जावेद सिद्दीकी पूरे विधानसभा क्षेत्र का चक्कर लगा चुके हैं। कांग्रेस सपा समझौते में सदर कांग्रेस के खाते में जाने के बाद उनमें नाराजगी है।

 शाहगंज में भासपा का प्रत्याशी गैर जिले के व्यक्ति को बनाने पर स्थानीय कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का पुतला दहन कर गुस्से का इजहार कर चुके हैं। कुल मिलाकर बगावत की आग सभी दलों में जल चुकी है। जो ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed