फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All gates of Cantt railway station closed, 22 thousand passengers under siege thermal screening

कैंट रेलवे स्टेशन के सभी द्वार बंद, 22 हजार यात्रियों की घेराबंदी करके हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 22 Mar 2020 10:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 22 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
All gates of Cantt railway station closed, 22 thousand passengers under siege thermal screening
थर्मल स्क्रीनिंग करता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव और जनता कर्फ्यू को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मुंबई से आने वाली ट्रेनों और रूटीन की ट्रेनों के यात्रियों की मेन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मेडिकल टीम ने घेराबंदी  करते हुए यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही जाने दिया। सिर्फ मुख्य द्वार से ही यात्रियों को आने-जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


बाकि अन्य सभी द्वार को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। गेट पर निगरानी को आरपीएफ और जीआरपी के जवान भोर में 4 बजे से लेकर रात तक बने रहे। मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन पुणे-गोरखपुर, आगरा की मरूधर एक्सप्रेस, वाराणसी-मऊ पैसेंजर डेमू सहित आधा दर्जन ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि चतुर्वेदी, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन आदि अधिकारियों ने स्टेशन के यात्री हाल, वेटिंग रूम, प्लेटफार्मों का दौरा कर  विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

 

All gates of Cantt railway station closed, 22 thousand passengers under siege thermal screening
रेलवे स्टेशन पर मास्क लगाए लोग - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन पर करीब छह हजार यात्रियों का आवागमन हुआ। एहतियातन आरपीएफ-जीआरपी के अलावा सिगरा थाने की पुलिस मुस्तैद रही। उधर, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर मुंबई से पहुंची स्पेशल टे्रन, दिल्ली से  शिवगंगा, मंडुवाडीह सुपरफास्ट के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।  प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची शिवगंगा एक्सप्रेस के एक दर्जन यात्रियों को  मेडिकल टीम ने रोक लिया।

जिन्हें स्टेशन पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में एक घंटे रखने के बाद छोड़ा गया। तापमान अधिक मिलने पर चार यात्रियों का नाम, पता और  मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद छोड़ा गया। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर  हावड़ा से पहुंची विभूति एक्सप्रेस के यात्रियों की स्क्रीनिंग नहीं की गई।  वाराणसी सिटी रेलवे पर सतर्कता के साथ यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की  गई। कोई यात्री कोरोना संदिग्ध नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed