फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All debris will be removed from the city within 10 days through a campaign; the Urban Development and Energy Minister issued guidelines at a meeting held at the Circuit House.

Varanasi News: अभियान चलाकर 10 दिन के भीतर शहर से हटाए जाएगा सारा मलबा, सर्किट हाउस में हुई बैठक में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने दिए दिशा-निर्देश

Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
All debris will be removed from the city within 10 days through a campaign; the Urban Development and Energy Minister issued guidelines at a meeting held at the Circuit House.
कमिश्नरी सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी व अन्य अधिकारीगण। अमर उजाला
वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बुधवार को सर्किट हाउस में बैठक की। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई, शहर में थीमेटिक पार्क और सुंदरीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शहर के विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सड़कों के किनारे पड़े ईंट, गिट्टी एवं मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जोनल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वे केवल खानापूर्ति न करें, बल्कि पूरी सक्रियता और पैनी निगरानी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को साफ-सुथरा और व्यवस्थित शहर मिलना चाहिए। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नगर विकास मंत्री को आश्वस्त किया कि 10 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाकर शहर से मलबा हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। मंत्री ने वाराणसी के घाटों की सफाई की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि घाटों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने कबीर चौरा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में थीमेटिक पार्क विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल योजनाओं को फोकस के साथ समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की दी जानकारी
नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लिगेसी वेस्ट निस्तारण, जीरो प्लास्टिक प्रमोशन, मियावाकी प्लांटेशन, नमो वन, सीएम स्मार्ट ग्रिड, डिजिटल लाइब्रेरी, चितईपुर फूड प्लाजा तथा शहर के सुंदरीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वाराणसी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, एमडी जलनिगम एवं सचिव नगर विकास रविंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed