{"_id":"5a1466d74f1c1b76678bcad8","slug":"alka-lamba-rally-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बोलीं अलका लांबा, यहां भी होगा दिल्ली जैसा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में बोलीं अलका लांबा, यहां भी होगा दिल्ली जैसा परिवर्तन
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
अलका लांबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक व दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचीं। यहां मुकेरी बाजार में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही परिवर्तन ला सकती है।
वही नागरिक सुविधाओं का विकास करेगी। ऐसे में दिल्ली की तरह नगर निकाय चुनाव में आप की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार द्वारा जनता के हित में काम कर रही है।
सरकार ने शिक्षा, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था की है। नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद आप नगर का विकास करेगी। वहीं नरेश यादव ने भी जनता से आप सरकार की उपलिब्धयां गिनाया।
विज्ञापन
लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार ने बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपया, वृद्धों को तीन हजार रुपया मासिक पेंशन, गंभीर रोगों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं।

प्रत्याशी वोटरों को लुभाने में, युवा मतदाता नेता परखने में जुटे
election
निकाय चुनाव के मतदान में अब एक सप्ताह का समय रह गया है। मिर्जापुर में 29 नवंबर को मतदान होना है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 11 व नगर के 38 वार्डों में सभासद पद के लिए 333 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव मैदान मे उतर कर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव में एक ओर जहां प्रत्याशी शह और मात की बिसात सजाने में व्यस्त हैं, तो दूसरी ओर युवा मतदाता प्रत्याशियों को परखने में लगे हैं। युवाओं का कहना है कि नगर पालिका का दर्जा प्राप्त करने के बावजूद नगर के लोगों के बुनियादी जरूरतों को भी नगर पालिका पूरा करने में असफल रही है। चुनाव में खड़े प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के वादे कर मत प्राप्त करने में लगे हैं। युवा मतदाता प्रत्याशियों को अपनी मानक पर परखने के बाद वोट देने की बात कह रहे हैं।
नगर के जंगी रोड निवासी रवि सिंह का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वाले अपने वादों को भूल जाते हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नही मिल पाती हैं। निकाय चुनाव में विकास को लक्ष्य बना कर कर्मठ और इमानदार प्रत्याशी को वोट करेंगे, जिससे वह नगर का विकास करा सके। सबरी निवासी अजय कुमार सिंह का कहना है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर स्वच्छ छवि वाले को ही बैठने का अधिकार है, जो चुनाव के दौरान किए हुए अपने वादे को पूरा कर सके।
अबकी बार कर्मठ प्रत्याशी को ही मतदान करके अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए वोट करेंगे। गोसाईं तालाब निवासी संग्राम सावन का कहना है कि नगर के चौराहों को स्वच्छ व सुंदर बनाने में पालिका प्रशासन नाकाम रहा है। नगर में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन सुस्त रही है, जिसका खामियाजा राहगीरों को घंटों जाम में फंस कर भुगतना पड़ता है। इस बार अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने वाले प्रत्याशी को ही वोट करेंगे।