फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Algae from Ganga disappeared due to spraying of bioremediation spray

बायोरेमेडिएशन स्प्रे के छिड़काव से गायब हो गए गंगा से शैवाल

Mon, 14 Jun 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Algae from Ganga disappeared due to spraying of bioremediation spray
गंगा में शैवाल की समस्या को दूर करने के लिए नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा की टीम ने सैंपलिंग व उपचार शुरू कर दिया। मिर्जापुर से गाजीपुर तक टीम के सदस्य गंगाजल की जांच और सैंपलिंग कर रहे हैं। रविवार को जर्मन बायोरेमेडिएशन स्प्रे का परीक्षण दशाश्वमेध घाट पर किया गया और इसके परिणाम सकारात्मक रहे।
विज्ञापन

नेशनल मिशन फार क्लीन गंग के रिसर्च आफिसर नीरज गहलावत के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर बायोरेममेडिएशन स्प्रे का गंगाजल पर परीक्षण किया। स्प्रे के छिड़काव के बाद शैवाल पूरी तरह से गंगाजल में घुलकर गायब हो गए। छिड़काव से पहले और बाद में गंगाजल का सैंपल लिया गया। जर्मन बायोरेमेडिएशन सोल्यूशन स्प्रे का छिड़काव करने के बाद गंगा से शैवाल गायब होने से टीम के सदस्य उत्साहित हैं। परीक्षण की सफलता के बाद स्प्रे का छिड़काव उन घाटों पर किया जाएगा जहां-जहां पानी का ठहराव है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने स्प्रे के पहले और बाद में गंगाजल का सैंपल लिया उसकी रिपोर्ट में जल्द आ जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि अस्सी से राजघाट के बीच गंगा में मिलने वाले शैवाल का उपचार स्प्रे के जरिए किया जाएगा। एक से दो दिन तक गंगा में साल्युशन का स्प्रे किया जाएगा। इस दौरान एसके बर्मन, एमपी सिंह, राजेश शुक्ला समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में शैवाल के कारण अस्सी से राजघाट के बीच गंगा का पानी हरा हो गया था। वहीं पानी में फास्फोरस और नाइट्रोजन की मात्रा भी बढ़ गई थी। इसके बाद नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा से लेकर शासन और प्रशासन भी सतर्क हो गया। जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर अब शैवाल दूर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed