फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Algae enriched the Earth with oxygen, 200 research posters presented at BHU

Varanasi News: शैवालों ने पृथ्वी को किया ऑक्सीजन से समृद्ध किया, बीएचयू में 200 रिसर्च पोस्टर की प्रस्तुति

Fri, 20 Feb 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Algae enriched the Earth with oxygen, 200 research posters presented at BHU
बीएचयू में बृहस्पतिवार को धरती के पहले सूक्ष्मजीव शैवाल और सायनोबैक्टीरिया पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 350 से ज्यादा शोधार्थी और 200 रिसर्च पोस्टर की प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से आए प्रो. सुसन एस गोल्डन ने बताया कि इन सूक्ष्मजीवों ने पृथ्वी पर ऑक्सीजन से समृद्ध वातावरण बनाने के साथ ही वैश्विक पर्यावरण के संतुलन में बड़ा योगदान दिया। सम्मेलन के संयोजक प्रो. एके मिश्रा ने कहा कि शैवाल और सायनोबैक्टीरिया पर्यावरणीय चुनौतियों को खत्म करने के साथ-साथ प्रोटीन, विटामिन और औषधीय तत्वों से भरपूर भी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आणविक जीवविज्ञान और ओमिक्स तकनीक में प्रगति से इस क्षेत्र में शोध की संभावनाएं ज्यादा बढ़ी हैं। विज्ञान संस्थान के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में बायो एनर्जी और बायोफ्यूल, सतत कृषि, बायो इंजीनियरिंग और तकनीकी नवाचार पर कई कार्यक्रम किए गए। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन जैसे वैश्विक मुद्दों पर बात की। विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. राजेश के. श्रीवास्तव ने कहा कि पृथ्वी के ऑक्सीकरण में सूक्ष्मजीवों की भूमिका बड़ी है। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिन्हा ने बताया कि यह विभाग भारत में वनस्पति शिक्षा और शोध के शुरुआती केंद्रों में से एक रहा है। माइकोलॉजी, फाइकोलॉजी और पारिस्थितिकी के क्षेत्रों में आधुनिक प्रयोगशालाओं के सहयोग से लगातार शोध कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed