फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert issued in Varanasi for flood Ganga water level increased by three feet in last 24 hours sailors are in tension

वाराणसी में अलर्ट: 24 घंटे में तीन फीट बढ़ गया गंगा का जलस्तर, नाविकों की बढ़ी चिंता

Tue, 22 Jun 2021 12:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

वाराणसी में गंगा अब धीरे-धीरे घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ने लगी हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई घाटों की निचली सीढ़ियां पानी में डूब गईं। सोमवार रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 60.58 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह आठ बजे जलस्तर 60.43 मीटर था। 

विज्ञापन
Alert issued in Varanasi for flood Ganga water level increased by three feet in last 24 hours sailors are in tension
गंगा की धारा से आगे बनाई जा रही नहर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। गंगा बेसिन क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में एक मीटर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव हो रहा है। बढ़ाव ने नाविकों की चिंता फिर से बढ़ा दी है। गंगा अब धीरे-धीरे घाट की सीढ़ियों की ओर बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन


गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कई घाटों की निचली सीढ़ियां पानी में डूब गईं। सोमवार रात 10 बजे गंगा का जलस्तर 60.58 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सुबह आठ बजे जलस्तर 60.43 मीटर था। 14 घंटे में गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं, रविवार को सुबह गंगा का जलस्तर 59.57 मीटर दर्ज किया गया था। बढ़ते जलस्तर को देख प्रशासन की तरफ से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से गंगापार रेत की कटान शुरू हो गई है। गंगा की धारा से लगभग एक किलोमीटर आगे बनाई जा रही नहर के दोनों किनारे पर जमा बालू भी कट-कट कर गिरने लगे हैं। मीरघाट, ललिता घाट, जलासेन और मणिकर्णिका श्मशान के सामने बालू और मलबा डालकर जो प्लेटफार्म बनाया जा रहा है, उसके भी जल्दी ही गंगा की धारा में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बलियाः सरयू ने पार किया लाल निशान, बाढ़ को लेकर खौफ

बलिया में  सरयू नदी ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। पिछले 72 घंटे से जलस्तर में लगातार वृद्धि का क्रम जारी है। सोमवार को सुबह नदी का पानी खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी के उफान पर आने से नदी के पानी ने गांव की ओर कूच कर दिया है।

तुर्तीपार के माली बस्ती और दलित बस्ती के नजदीक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हाहानाला, टंगुनिया राजभर बस्ती से महज कुछ फीट की दूरी पर नदी का पानी बह रहा है। रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। 

गुलौरा, मठिया आदि ग्राम बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नदी का पानी तटवर्ती क्षेत्रों में फैल गया है। कुछ तटवर्ती स्थानों पर कटान हो रहा है। बाढ़ की आशंका को लेकर लोग खौफ़जदा हैं। उधर, बाढ़ प्रशासन स्वयं को सतर्क बता रहा है। दावा है कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए राहत, बचाव के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक उपाय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed