{"_id":"601fb43e8ab2b8551d7cb900","slug":"alert-in-varanasi-after-devastation-in-chamoli-dm-directs-officials-to-monitor-areas-along-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में तबाही के बाद वाराणसी में अलर्ट, डीएम ने गंगा किनारे के इलाकों में अधिकारियों को दिया निगरानी का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में तबाही के बाद वाराणसी में अलर्ट, डीएम ने गंगा किनारे के इलाकों में अधिकारियों को दिया निगरानी का निर्देश
Sun, 07 Feb 2021 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद मची तबाही को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने गंगा किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए वहां अधिकारियों को निगरानी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
काशी में गंगा किनारे रामनगर, ढेलवरिया, चौकाघाट, राजघाट सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां आमतौर पर बाढ़ के दिनों में भी पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। अब जब चमोली में जो तबाही हुई है, उसमें तेजी से पानी मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि चमोली में हुई तबाही के बाद गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए गंगा किनारे के इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित उप जिलाधिकारी को गंगा किनारे भेजकर यहां पानी बढ़ने के बाद की स्थिति का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल किसी तरीके की कोई घबराने की बात नही है। गंगा किनारे रहने वालों को भी चौकस रहने को कहा गया है।