फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alert in Narendra modi constituency varanasi

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जारी हुआ अलर्ट, एयरपोर्ट पर बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता

Wed, 27 Feb 2019 03:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Feb 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Alert in Narendra modi constituency varanasi
Narendra Modi

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद देश भर में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने का निर्देश बुधवार को दिया गया है।

विज्ञापन


शीर्ष स्तर से मिले निर्देशों के अनुसार जिले में स्थित रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, प्रमुख गंगा घाटों, सारनाथ सहित अन्य प्रमुख पर्यटनों स्थलों और भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों की निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अभिसूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की ताकीद की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस हमेशा मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करती है। क्षेत्राधिकारियों, थानेदारों और हल्का प्रभारियों को कहा गया है कि अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सजग और सतर्क रह कर ड्यूटी करें। संदिग्ध लगने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनके नाम व पते की तस्दीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी हाई एलर्ट के कारण सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है। वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और साथ ही मुख्य टर्मिनल भवन से लगभग 50 मीटर दूर पार्किंग में ही रोक दिया जा रहा है। यात्रियों और उनके सामानों की सघनता से जांच की जा रही है।

सीआईएसएफ की खुफिया टीम को विशेष निर्देश दिया गया है। जवानों को भी हर पल तैयार रहने के कहा गया है। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि सीमा पर तनाव को देखते हुए एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी किया गया है और हम हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

चंदौली में एलआईयू को भी सतर्क कर दिया

Alert in Narendra modi constituency varanasi

चंदौली में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले के एसपी संतोष कुमार सिंह ने एएसपी, सीओ और थानाध्यक्षो को कड़ी निगरानी करने की हिदायत दी है। साथ ही एलआईयू को भी सतर्क कर दिया गया है। वहीं, नौगढ़ में सीआरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। तीन दिन पहले जवानों ने जंगल मे कॉम्बिंग भी की थी।

इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के चकिया के भभौरा रामपुर गांव में भी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, दो मार्च को चकिया में सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप का उद्घाटन करने के लिए गृहमंत्री के आने की सूचना भी है। इसके मद्देनजर और सावधानी बरती जा रही है।

छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर कॉम्बिंग शुरू

Alert in Narendra modi constituency varanasi
कॉम्बिंग करती सोनभद्र पुलिस - फोटो : amar ujala

सोनभद्र में हाल ही में हुई नक्सली गतिविधियों के बाद से ही छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर पहले से ही जंगलों में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। लेकिन पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक(Air Strike) के बाद आईबी और लोकल इंटेलिजेंस ने मुखबिरों को सतर्क कर दिया है। मंगलवार से ही कई टुकड़ो में पुलिस फोर्स ने कॉम्बिंग शुरू कर दी है।

भदोही में भी सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थल, भीड़भाड़ वाले स्थान, रेलवे स्टेशन, बड़े होटलों की जांच-पड़ताल की गई। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई और सुरियावां क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इससे गहमागहमी का माहौल रहा।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है कि सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखी जाए। बाहर से आने वाले वाहनों और लोगों पर खास निगहबानी करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed