{"_id":"666b2dfe5876323aaa03af3f","slug":"alam-coffin-were-raised-and-devotion-was-offered-to-the-imam-crowd-gathered-for-the-visit-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अलम, ताबूत उठाए और इमाम को पेश किया अकीदत, जियारत के लिए उमड़ी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अलम, ताबूत उठाए और इमाम को पेश किया अकीदत, जियारत के लिए उमड़ी रही भीड़
Thu, 13 Jun 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:06 PM IST
सार
Varanasi News: सदर इमामबाड़ा, अर्दली बाजार, शिवाला, चोहट्टालाल खां, रामनगर इलाकों में भी अलम, ताबूत उठाए गए और मजलिसें हुईं। शुक्रवार को भी कई स्थानों पर मजलिसें होंगी। कच्ची सराय में ख्वातीन जनाबे मुस्लिम का ताबूत उठाएंगी।
विज्ञापन
मजलिस के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांचवें इमाम मोहम्मद बाकर की शहादत की पूर्व संध्या और नौचंदी जुमेरात पर दरगाहों और इमामबाड़ों में अलम व ताबूत उठाए गए और मजलिसें हुईं। अकीदतमंदों ने नौहा मातम कर खैराजे अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
दरगाहे फातमान में अलम उठाया गया। जियारत के लिए भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने नोहा, मातम पेश कर दुआख्वानी की। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर तकरीर पेश किया। उन्होेने कहा कि इमाम बाकर अपना पूरा जीवन इल्म के चिराग को रोशन करने में लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान शुक्रवार से मक्के में शुरू हो रहे हज को देखते हुए जायरीन की सेहत और सलामती के लिए दुआख्वानी हुई। मस्जिद मुजीब पठानीटोला में अंजुमन सज्जादिया ने जनाबे मुस्लिम का ताबूत उठाया।
विज्ञापन