फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya Markets decorated demand lightweight and 18 carat jewellery offers started in showrooms

अक्षय तृतीया: सजे बाजार, लाइटवेट और 18 कैरेट के गहनों की मांग, शोरूम्स में शुरू हुए ऑफर्स; छूट की भी स्कीम

Wed, 23 Apr 2025 03:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 03:03 PM IST
सार

सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर बाजार में एक बार फिर भीड़ बढ़ने लगी है। प्रमुख शोरूम में आभूषण खरीदे जा रहे हैं। अक्षय तृतीया को लेकर लोग अपने मनमाफिक सामानों की बुकिंग शोरूम में करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya Markets decorated demand lightweight and 18 carat jewellery offers started in showrooms
कन्हैया लाल ज्वेलर्स में खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया के लिए सराफा बाजार गुलजार हो चुका है। सोने, चांदी के साथ ही डायमंड आभूषणों की खरीद पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। मेकिंग चार्ज पर भी छूट दी जा रही है। लाइटवेट ज्वेलरी पहली पसंद बनी हुई है। सोने-चांदी की कीमतों में उछाल के चलते 18 कैरेट के आभूषणों की बिक्री ज्यादा है। शहर के अधिकतर शोरूम्स पर आभूषणों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


नए ऑफर और छूट से वैवाहिक लग्न की खरीदारी करने वाले ज्यादातर उत्साहित हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया की अपेक्षा इस साल 40 से 50 प्रतिशत तक आभूषणों के दाम बढ़े हैं। सराफा कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी के भाव में उछाल के चलते हल्के वजन के आभूषण की मांग बढ़ी है। 
विज्ञापन


डायमंड आभूषण की ओर महिलाओं का झुकाव बढ़ा है। सोने के दाम में वृद्धि को देखते हुए 18 कैरेट के आभूषणों की मांग ज्यादा है। लोग जहां पहले गोल्ड रेट लॉक करा रहे है। वहीं, मासिक किस्तों में एक निश्चित राशि जमा कर आभूषण की खरीदारी ज्यादा जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भा रहा पांच ग्राम का नेकलेस सेट 
बाजार में 5 ग्राम का नेकलेस सेट, 4 ग्राम में मंगलसूत्र, एक-डेढ़ ग्राम में अंगूठी, 3 ग्राम में चेन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोगों ने अक्षय तृतीया पर खरीदारी का पूरा मन बना लिया है। भेलूपुर, सिगरा, महमूरगंज समेत अन्य शोरूम में बुकिंग करवा रहे हैं।

इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में भी बढ़ी चहल पहल
गर्मी और अक्षय तृतीया को लेकर इलेक्ट्रानिक्स बाजार में लोगों की चहल पहल बहुत बढ़ी है। एसी, फ्रीज, कूलर, किचन चिमनी, टीवी और वाॅशिंग मशीन की बिक्री अच्छी हो रही है। महिलाएं एसी और फ्रीज की खरीदारी कर रही हैं। रामकटोरा,  सिगरा, सुंदरपुर, भेलूपुर, रथयात्रा, सिगरा, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, लंका, रामनगर आदि क्षेत्रों में इलेक्ट्राॅनिक्स शोरूम पर भीड़ सुबह और शाम उमड़ रही है। 

सुनें इनकी
सोने-चांदी के दाम में वृद्धि को देखते हुए ग्राहकों में 18 कैरेट के आभूषणों की मांग ज्यादा है। लाइटवेट ज्वेलरी के ऑर्डर मिल रहे हैं। गहनों की बनवाई पर 25 प्रतिशत तक की छूट है। डायमंड आभूषण की ओर भी लोगों का झुकाव बढ़ा है। - अभय अग्रवाल, अधिष्ठाता, ट्रूसो 

ईयररिंग, पेंडेंट, चेन के साथ-साथ वैवाहिक लग्न को लेकर भी खूब खरीदारी हो रही है। इससे अक्षय तृतीया पर बेहतर कारोबार हाेने की उम्मीद है। ऑफर, एक से बढ़कर एक कलेक्शन हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। - नवनीत टकसाली, अधिष्ठाता, नवरतन ज्वेलर्स

गर्मी और अक्षय तृतीया को लेकर एसी की मांग बहुत अधिक है। इसके बाद फ्रिज, कूलर, वाॅशिंग मशीन, किचन चिमनी आदि की पूछताछ और बुकिंग भी कराई जा रही है। फाइनेंस की सुविधा का लाभ लोग उठा रहे हैं। - अजीत उपाध्याय, अधिष्ठाता, काशिका इलेक्ट्राॅनिक्स, रामकटोरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed