फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshay Kumar Jolly LLB-2 shooting where was most fun

जानिये जॉली एलएलबी की शूटिंग में अक्षय को कहां आया सबसे ज्यादा मजा

Thu, 09 Feb 2017 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Jolly LLB-2 shooting where was most fun
Jolly LLB 2 - फोटो : twitter

बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कल प्रदर्शित होने जा रही अपनी फिल्म जॉली एलएलबी-2 के प्रमोशन में दिन-रात एक किए हुए हैं। वह लगभग हरेक बड़े शहर में फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में अक्की ने आज टि्वटर पर अपने फैन्स के सवालों का खुलकर जवाब दिया।

विज्ञापन


इस दौरान अक्षय ने फिल्म की शूटिंग के सबसे यादगार पल का खुलासा किया। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बनारस में फिल्म की शूटिंग उनके लिए सबसे यादगार क्षण था।
विज्ञापन


बता दें कि गतवर्ष सितंबर माह में अपनी फिल्म जॉली एलएलबी टू की शूटिंग के दौरान पहली  बार बनारस आए बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार पूरी तरह से बनारसी रंग में रच बस गए थे।  इस दौरान उन्होंने बनारस के विश्व प्रसिद्ध घाटों पर जहां जमकर मस्ती की वहीं गंगा में पूण्य की डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि गंगा में डूबकी लगाने से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता था। जॉली एलएलबी-2 मे अक्षय एक वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे। उन्होंने यहां गंगा के घाटों पर शूटिंग की थी। सितंबर में गंगा का बहाव काफी तेज होने के बावजूद अक्षय कुमार गंगा में डूबकी लगाते हैं।

उन्होंने गंगा में तैरकर शूटिंग भी की थी। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने बताया कि गंगा में शूटिंग के लिए अक्षय कुमार को डुप्लीकेट की मदद लेने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

अक्षय ने बॉलीवुड में अपने बेस्ट फ्रैंड का किया खुलासा

Akshay Kumar Jolly LLB-2 shooting where was most fun
Akshay Kumar - फोटो : twitter

उन्होंने कहा क‌ि गंगा को पवित्र माना जाता है और खुद ही शूटिंग करुंगा।   सुभाष कपूर ने बताया कि एक बार जब अक्षय कुमार गंगा में कूद गए तो उन्होंने स्‍थानीय लोगों से ज्यादा बढ़िया तैराकी की। अक्षय ने नाव पर से बीच गंगा में पतंग उड़ायी और क्रिकेट भी खेला था।

अक्षय ने एक अन्य प्रशंसक के सवाल के जवाब में बताया कि इस फिल्म का बावरा मन...गाना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि बालीवुड में उनकी सबसे अच्छी दोस्त उनकी मदर इन लॉ डिंपल कपाड़िया हैं।

बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने लखनऊ के पान का स्वाद लिया था लेकिन वह इसे रेगुलर नहीं खाते । छुट्टियां बिताने के लिए अक्षय की पसंदीदा जगह केपटाउन है ।

जॉली एलएलबी-2 का संदेश यह है कि प्यार और युद्ध में सब कुछ जायज नहीं है। अक्षय कुमार खुद एक्‍शन मास्टर हैं लेकिन उनका पसंदीदा एक्‍शन स्टार जैकी चेन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed