{"_id":"5a0bdde44f1c1bd0408b6be6","slug":"akhilesh-yadav-will-campaigning-in-body-election-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" निकाय चुनावः बनारस में प्रचार के लिए आएंगे सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः बनारस में प्रचार के लिए आएंगे सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर के चुनावी रण में सपा की ओर से स्टार प्रचारकों की फौज उतरने वाली है। मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के चुनाव प्रचार में पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व मंत्री अहमद हसन का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है।
22 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, 17, 18 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और 22, 23 नवंबर को अहमद अहसन के आने का कार्यक्रम है। इसमें नरेश उत्तम और अहमद का कार्यक्रम जारी हो चुका है लेकिन अखिलेश यादव का लिखित कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चुनाव प्रचार के लिए डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज को भेजने का अनुरोध किया है। इन नेताओं कार्यक्रम जल्द जारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा को शिकस्त देनी है तो स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारना होगा। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने बताया कि अहमद हसन और नरेश उत्तम का कार्यक्रम जारी हो चुका है। अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी जल्द आने की उम्मीद है।