फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav rally in ghazipur

अखिलेश ने दिया करारा जवाब, प्रधानमंत्री जी हर रोज ढूंढ़ लाते हैं नया डॉयलॉग

Fri, 03 Mar 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Fri, 03 Mar 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav rally in ghazipur
akhilesh yadav - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के मिर्जापुर में दिए भाषण का जवाब दिया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज नया डॉयलॉग ढूंढ लाते हैं, जैसे चुनाव नहीं-नई फिल्म बन रही हो ।
विज्ञापन

 

कहा कि प्रधानमंत्री जी इतने बड़े पद पर होकर भी यूपी घूम रहे हैं, लगता है कि सीटों की अदला-बदली चाहते हैं। उन्होंने भाजपा और बसपा को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री जी साइकिल से घबरा गए हैं, इसीलिए इतने मंत्री लेकर आए हैं। अखिलेश ने कहा कि 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अगर तीन साल तक प्रधानमंत्री ने काम किया होता तो इतने केंद्रीय मंत्रियों को प्रचार की जरुरत नहीं पड़ती। सीएम ने कहा क‌ि प्रधानमंत्री जी जिस समय नकल की बात कर रहे थे, उनके साथ मंच पर नकल माफिया बैठा हुआ था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हमारा काम बोलता है, प्रधानमंत्री जी का काम न करने वाला कारनामा बोलता है।  कहा कि सातवें चरण तक सपा सबसे आगे चल रही है। लोगों को समाजवादियों पर भरोसा है। यूपी 100 नंबर की व्यवस्‍था की ताकि जनता शिकायत दर्ज की जा सके।

कहा क‌ि प्रधानमंत्री तीन अपना तीन साल का हिसाब दे और मैं अपना पांच साल का हिसाब दूंगा। मैं जानना चाहता हूं कि पीएम ने तीन साल में क्या काम किया। मैं उनके साथ बहस करना चाहता हूं। कहा कि पत्‍थर वाली सरकार से दूर रहना।  

कहा कि अब वह विकास की बात कर रही हैं। युवाओं से सीएम ने कहा कि वे युवाओं को रोजगार देंगे। कहा कि आने वाले समय में सभी गरीब परिवार की महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे, अभी 55 लाख को पेंशन मिल रही । हमनें तक किया है पुलिस की भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी।

   

गाजीपुर में भी उतारेंगे लड़ाकू विमान : सीएम

akhilesh yadav rally in ghazipur
मुख्यमंत्री अखिलेश ने मोदी और मायावती पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने भरोसा दिलाया कि पूर्वांचल समाजवादी एक्सप्रेस वे 30 महीने में बना देंगे। कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की तरह गाजीपुर में भी लड़ाकू विमान उतारेंगे । 

कहा कि ये दो युवाओं का गठबंधन है। बिना नकदी के बीएसपी में टिकट नहीं मिलता, जाने कब वो बीजेपी से भी हाथ मिला लें । कहा कि साइक‌िल हैंडल पर कांग्रेस का हाथ लग गया है। प्रधानमंत्री जी साइकिल से घबरा गए हैं। इसीलिए इतने मंत्री लेकर आए हैं।

 कहा कि मेट्रो को रेलवे एनओसी ने दे रहा है। आरोप लगाया कि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सेनाभर्ती यहां से लेकर चले गए, हम फौज से बात कर फिर से यहां भर्ती लाएंगे। 

कहा कि रक्षा मंत्रालय से बात करके गाजीपुर के नौजवानों की आर्मी भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को बहाल कराने का प्रयास करूंगा ।  भीतरघात की आशंका के बीच अखिलेश ने कहा कि नेता लोग हमारी पार्टी को जिता देना । कहा कि नेताओं की अपनी अलग राजनीति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed