फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav asked who swore promise of clean ganga would they tell us why maa ganga still not clean up

वाराणसी: अखिलेश यादव ने पूछा- जिन्होंने मां गंगा की कसम खा कर कहा था साफ होंगी, वो 'मां' आज भी गंदी क्यों?

Thu, 25 Feb 2021 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Feb 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav asked who swore promise of clean ganga would they tell us why maa ganga still not clean up
एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। तीन दिवसीय पूर्वांचल के दौरे पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार कह रही है कि ढाई लाख करोड़ रुपये इकट्ठे करने हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से सरकार ने ढाई लाख करोड़ इकट्ठे कर लिए होंगे। जेलों में अपराधियों से कौन जाकर मिल रहा है, सत्ता से अपराधियों की साठ-गांठ है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत इसलिए दिया था कि वो अपने संकल्प पत्र पर काम करेंगे। लेकिन जनता के बीच आकर वो संकल्प पत्र को भूल गए हैं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को जबाब दें कि स्मार्ट सिटी कब तक बनेगी? जिन्होंने मां गंगा की कसम खा कर कहा था साफ होंगी, वो मां आज भी गंदी क्यों है? उन्होंने कहा कि आज सरकार अपने एसेट बेच रही हैं। उसी रास्ते पर यूपी सरकार भी चल रही है। सरकार अगर सारी चीजों को प्राइवेट हाथों में दे देगी तो संविधान का क्या होगा? संविधान के अधिकारों नौकरियों, आरक्षण का क्या होगा? जानबूझ कर नौकरी, रोजगार, मध्यम वर्ग पर सरकार बात नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब किसान क्या खाए, क्या बचाए। हर जगह कटौती हो रही है। ओवैसी की यूपी में एंट्री और पूर्वांचल में सक्रियता के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता समाजवादियों का इंतजार कर रही हैं। युवा इंतजार कर रहा है कि लैपटॉप कब बंटेगा?

पूर्व मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जौनपुर निकल गए। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद बनारस आएंगे। यहां 27 फरवरी को संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed