फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh's taunt on the government on Tent City, 'The big ones came to inaugurate, who is coming for the closi

Varanasi: टेंट सिटी पर अखिलेश का सरकार पर तंज, 'उद्घाटन करने बड़े-बड़े आए, समापन पर कौन आ रहा है?'

Thu, 23 Mar 2023 02:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Mar 2023 02:06 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा किनारे बसी टेंट सिटी के क्षतिग्रस्त होने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने टेंट सिटी की दो फोटो ट्वीट की। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Akhilesh's taunt on the government on Tent City, 'The big ones came to inaugurate, who is coming for the closi
टेंट सिटी में भारी तबाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में तेज हवा, ओलावृष्टि व बारिश से टेंट सिटी को काफी नुकसान पहुंचा है। जिस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा किनारे बसी टेंट सिटी के क्षतिग्रस्त होने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने टेंट सिटी की दो फोटो ट्वीट कर लिखा कि समापन करने कौन आएगा। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट सिटी में बुकिंग निरस्त, मरम्मत कार्य शुरू
बता दें कि तेज हवा, ओलावृष्टि व बारिश से टेंट सिटी में हुए नुकसान के बाद बुकिंग रद्द कर दी गई है। अब कॉटेज ठीक कराए जा रहे हैं। इसके लिए प्रयागराज से श्रमिक बुलाए गए हैं। सब कुछ ठीक होने के बाद दोबारा बुकिंग शुरू होगी।
ये भी पढ़ें-  तस्वीरों में देखें: वाराणसी में टेंट सिटी पर मौसम का कहर, आंधी-बारिश से कई लग्जरी विला का हुआ बुरा हाल

बेमौसम बरसात से गंगा उस पार रेसी पर बसी टेंट सिटी के कई कॉटेज क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद टेंट सिटी में मौजूद लोगों को होटल में शिफ्ट में किया गया। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी। टेंट सिटी के अमित गुप्ता ने बताया कि कुछ कॉटेज को नुकसान हुआ था। इसे ठीक कराया जा रहा है। बुधवार को दिनभर काम हुआ। 30 से ज्यादा श्रमिक क्षतिग्रस्त कॉटेज को ठीक करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed