फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh got part symbol, supporters enjouing at azamgarh

अखिलेश को मिला पार्टी का सिंबल, आजमगढ़ में खुशी से झूमे समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
akhilesh got part symbol, supporters enjouing at azamgarh
पार्टी पदाधिकारी बोले, अब फिर बनेगी प्रदेश में हमारी सरकार - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का चुनाव चिह्न मिलने के बाद उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में अखिलेश समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सपा में पिता-पुत्र के बीच चल रहे द्वंद्व के बीच पार्टी पदाधिकारियों और अधिकतर विधायकों ने खुलकर समर्थन किया था। मुख्यमंत्री को पार्टी का सिंबल मिलने के बाद अब उनके जबरदस्त उत्साह है। अखिलेश समर्थक विधायकों का मानना है कि अब मुख्यमंत्री की कुर्सी और सरकार सुरक्षित हो गई है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने निर्वाचन आयोग के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन

सपा में शीर्ष नेतृत्व पर चल रहे विवाद को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और विधायक उहापोह की स्थिति में थे। पार्टी में मचे घमासान के चलते ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सीटिंग विधायक चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे। आजमगढ़ की नौ विधानसभा सीटों में मुबारकपुर को छोड़ सभी सीटों पर सपा का कब्जा है। पार्टी और चुनाव चिह्न को लेकर असमंजस की स्थिति बनने के कारण सपा के वोटरों में भी उहापोह की स्थिति थी। राजनीतिक रणनीतिकारों का यह कहना था कि अगर पार्टी को उसका सिंबल नहीं मिला तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।
ऐसी स्थिति में निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा  का सिंबल दिए जाने की बात सामने आते ही अखिलेश समर्थक खुशी से झूम उठे। जिले भर में इस बात की चर्चा होती रही। कई स्थानों पर अखिलेश समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। \

पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के दौरान जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वर्तमान विधायकों ने अधिकतर ने अखिलेश के प्रति अपनी आस्था जताई थी। मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री को सिंबल मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी और सरकार सुरक्षित हो गई है। सपा के जिला सचिव एसके सत्येन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सिंबल मिलने से युवा कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी है। अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संरक्षकत्व और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी को भरपूर सफलता मिलेगी।


लाटघाट संवाददाता के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया है। सोमवार को जैसे ही यह  खबर सगड़ी पहुंची सूर्यनाथ यादव सूरज के नेतृत्व में अजमतगढ़, चौको और  लाटघाट बाजार में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई  खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed