फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akashdeep lit up to illuminate the path of virtue

पुण्यपथ की राह आलोकित करने को जल उठे आकाशदीप

Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Akashdeep lit up to illuminate the path of virtue
अश्विन पूर्णिमा पर बनारस के गंगा घाटों पर आकाशदीप टिमटिमा उठे। उत्तरवाहिनी के पश्चिमी चट पर पुलिस, पीएसी के वीर सिपाहियों की स्मृति में बांस के स्तंभों पर श्रद्धा और नमन की डोर से बंधी बांस की टोकरियों में परलोक के पुण्य पथ पर विचर रहे शहीदों की आत्माओं का मार्ग आलोकित करने के लिए गंगा के तट पर आकाशदीप रोशन हो उठे।
विज्ञापन

आश्विन पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक पुलिस और पीएसी के वीर शहीद जवानों की याद में जलाए जाने वाले आकाशदीप की शुरुआत हो गई। बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। पांच ब्राह्मणों ने मां गंगा की आरती व षोडशोपचार पूजन से शुरुआत की। इसके बाद मां गंगा की पवित्र धारा में 101 दीप प्रवाहित हुए। शांति पाठ के बीच 34 और 36वीं बटालियन की बैंड के धुन के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमन दुबे ने बताया कि गंगा के घाट पर कार्तिक माह में जलता आकाशदीप इस बात का परिचायक है कि हमारे शहीदों के प्रति हमारे मन में श्रद्धा की रोशनी कितनी उज्जवल है। इस दौरान दिनेश शंकर दुबे, गंगेश्वर धर दुबे, डॉ संतोष ओझा, शांतिलाल जैन, सरिता बरनवाल, चंद्रिका राय, लल्लन कुमार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी याद में जलते हैं आकाशदीप
1. स्व. देवेंद्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक
2. स्व. अनूप कुमार सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस
3. स्व. महेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस
4. स्व. नेवूलाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस
5. स्व. जितेन्द्र पाल, आरक्षी नागरिक पुलिस
6. स्व. सुल्तान सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस
7. स्व. विनोद कुमार सिंह - मुख्य आरक्षी
8. स्व. सजंय कुमार, आरक्षी
9. स्व. मैनेजर प्रसाद सिंह- प्लाटून कमांडर
10. स्व. अनिल कुमार सिंह ,मुख्य आरक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed