फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akashdeep lamp lit on Ganges banks Salute to the martyred soldiers in varanasi

वाराणसी में गंगा तट पर जले दीप: शहीद जवानों को किया नमन, पुण्यपथ की राह आलोकित करने को जल उठे आकाशदीप

Wed, 20 Oct 2021 11:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 20 Oct 2021 11:00 PM IST
सार

गंगा के घाट पर कार्तिक माह में जलता आकाशदीप इस बात का परिचायक है कि हमारे शहीदों के प्रति हमारे मन में श्रद्धा की रोशनी कितनी उज्जवल है।

विज्ञापन
Akashdeep lamp lit on Ganges banks Salute to the martyred soldiers in varanasi
शरद पूर्णिमा पर शीतला घाट पर आकाशदीप का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्विन पूर्णिमा पर बनारस के गंगा घाटों पर आकाशदीप टिमटिमा उठे। उत्तरवाहिनी के पश्चिमी तट पर पुलिस, पीएसी के वीर सिपाहियों की स्मृति में बांस के स्तंभों पर श्रद्धा और नमन की डोर से बंधी बांस की टोकरियों में परलोक के पुण्य पथ पर विचर रहे शहीदों की आत्माओं का मार्ग आलोकित करने के लिए गंगा के तट पर आकाशदीप रोशन हो उठे। 

विज्ञापन


आश्विन पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक पुलिस और पीएसी के वीर शहीद जवानों की याद में जलाए जाने वाले आकाशदीप की शुरुआत हो गई। बुधवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से पुलिस और पीएसी के शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन


पांच ब्राह्मणों ने मां गंगा की आरती व षोडशोपचार पूजन से शुरुआत की। इसके बाद मां गंगा की पवित्र धारा में 101 दीप प्रवाहित हुए। शांति पाठ के बीच 34 और 36वीं बटालियन की बैंड के धुन के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष पं. किशोरी रमन दुबे ने बताया कि गंगा के घाट पर कार्तिक माह में जलता आकाशदीप इस बात का परिचायक है कि हमारे शहीदों के प्रति हमारे मन में श्रद्धा की रोशनी कितनी उज्जवल है। इस दौरान दिनेश शंकर दुबे, गंगेश्वर धर दुबे, डॉ संतोष ओझा, शांतिलाल जैन, सरिता बरनवाल, चंद्रिका राय, लल्लन कुमार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु आदि मौजूद रहे।

इनकी याद में जलते हैं आकाशदीप

Akashdeep lamp lit on Ganges banks Salute to the martyred soldiers in varanasi

1. स्व. देवेंद्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक 2. स्व. अनूप कुमार सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 3. स्व. महेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 4. स्व. नेवूलाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस 5. स्व. जितेन्द्र पाल, आरक्षी नागरिक पुलिस 6. स्व. सुल्तान सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस 7. स्व. विनोद कुमार सिंह - मुख्य आरक्षी 8. स्व. सजंय कुमार, आरक्षी 9. स्व. मैनेजर प्रसाद सिंह- प्लाटून कमांडर 10. स्व. अनिल कुमार सिंह ,मुख्य आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed