फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Petition filed for CBI investigation into actress's death, hearing on Samar Singh's bail plea

आकांक्षा दुबे: अभिनेत्री की मौत की सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर ,समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज

Thu, 05 Oct 2023 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 05 Oct 2023 02:02 PM IST
सार

भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Akanksha Dubey Petition filed for CBI investigation into actress's death, hearing on Samar Singh's bail plea
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारनाथ स्थित एक होटल में मृत मिलीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की सीबीआई जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गई है। आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बुधवार को बताया कि इस मामले में अगले हफ्ते हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उधर, आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अन्याय प्रतिकार यात्रा: मुकदमा वापसी के लिए तर्क, 'हुजूर-बवाल के आरोपी साधु-संत और महात्मा, मुकदमा वापस..'

विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। समर और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संजय सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर है, जबकि समर सिंह अभी भी जेल में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Akanksha Dubey Petition filed for CBI investigation into actress's death, hearing on Samar Singh's bail plea
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media
अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका के माध्यम से आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा है कि उनकी बेटी की मौत जिन परिस्थितियों में हुई है, वह निश्चित तौर पर संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विधि विज्ञान प्रयोगशाला कि रिपोर्ट से जाहिर है कि मौत से पहले उनकी बेटी के साथ शारीरिक रूप से बहुत गलत हुआ था। पुलिस जांच की कार्यशैली बेहद अविश्वसनीय है। कुछ महत्वपूर्ण सबूतों को दबाने का पूरा प्रयास किया गया है। इसलिए सीबीआई जांच कर मौत के पीछे का सच उजागर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed